Shreyas Iyer ki behan ka tanj : श्रेयस अय्यर की बहन ने शाहरुख खान की टीम केकेआर पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इमेज सोर्स - गूगल
Shreyas Iyer ki behan ka tanj : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर द्वारा शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स पर किए गये तंज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश से धुलने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने कोलकाता की टीम पर चुटकी ली थी।
श्रेयस अय्यर की बहन ने कसा तंज
सोमवार को केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने पंजाबी अंदाज में फैंस के साथ एक वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्ट में वे कहती है कि 'हम पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है। जाओ दिया एक प्वाइंट।' इसके बाद वे वहां मौजूद फैंस के साथ डांस करने लग जाती हैं।
पोस्ट पर मिले हजारों कमेंट्स और लाइक
फिलहाल श्रेष्ठा अय्यर के इस पोस्ट पर हजारों लाइक और कमेंट मिल रहे हैं। दरअसल, मैच रद्द होने के बाद केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच एक-एक अंक का बंटवारा हुआ। इससे पहले केकेआर ने अपनी जीत का खाता भी नहीं खोला था लिहाजा उनके एक भी प्वाइंट अबतक नहीं थे लेकिन मैच रद्द होने के बाद एक प्वाइंट मिल गया है, जिसपर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने तंज कसा है।
श्रेष्ठा की है अलग पहचान
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा की एक अलग पहचान है। वे एक डांसर के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
-
Home
-
Menu
