Begin typing your search above and press return to search.

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुछ देर बाद खिताबी भिड़ंत

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुछ देर बाद खिताबी भिड़ंत
X
By NPG News

नईदिल्ली 14 नवंबर 2021I न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब से कुछ देर बाद दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची हैं. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं. दुबई में टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही है. यहां अबतक टूर्नामेंट में जीतने भी मुकाबले खेले गये हैं, उसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का दबदबा रहा है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को हमेशा जीत मिली है. इस लिए आज के मुकाबले में जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है. अब तक दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दो बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दोनों की मौकों पर न्यूजीलैंड को हराया. 2009 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया था. फिर 2015 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया.

Next Story