IPL 2026 : CSK की ओपनिंग जोड़ी फाइनल, आयुष म्हात्रे नहीं....ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अब ये 'धुरंधर' मचाएगा तबाही
IPL 2026 : आईपीएल 2025 में आयुष म्हात्रे ने सीएसके की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 7 पारियों में 188.97 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे।

इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 : 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) इस बार नये तेवर और कलेवर के साथ मैदान पर उतरने वाली है। खास बात ये है कि CSK की तरफ से एक नई सलामी जोड़ी मैदान पर दिखेगी, जो विरोधी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा सकती है।
CSK की ओपनिंग जोड़ी फाइनल
इस मर्तबा चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के पार्टनर आयुष म्हात्रे नहीं होंगे बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन होंगे। क्रिकेट विशेषज्ञों की माने तो इस नई ओपनिंग जोड़ी पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। खासकर संजू सैमसन पर क्योंकि सीएसके ने इसबार उन्हें टीम में शामिल किया है। इसे अबतक की सबसे विशेष डील करार दिया जा रहा है। इसके पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे।
ऋतुराज गायकवाड़ ने किया कंफर्म
चेन्नई सुपरकिंग्स की इस सलामी जोड़ी के बारे में खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कंफर्म किया है। मुंबई में आईपीएल कप्तानों के इवेंट में ऋतुराज गायकवाड़ ने इसबात की जानकारी साझा की। फिलहाल संजू सैमसन के ओपनिंग करने की वजह से अब आयुष म्हात्रे को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी होगी।
आयुष म्हात्रे ने की थी शानदार बैटिंग
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में आयुष म्हात्रे ने सीएसके की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 7 पारियों में 188.97 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे। उन्हें सीएसके की खोज करार दिया जा रहा था। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने इसबार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
