Sanju Samson karenge Dhamaka : संजू सैमसन का कब चलेगा बल्ला और किस टीम के खिलाफ बोलेंगे 'हल्ला', पूर्व कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी
Sanju Samson karenge Dhamaka : उन्होंने ये भी कहा कि जो भी टीम इस पिच पर 220 रन का आंकड़ा पार करेगी, वो सौ फीसदी मैच जीतेगी। फिलहाल दोनों टीमों के पास 50-50 चांस है।

इमेज सोर्स - गूगल
Sanju Samson karenge Dhamaka : आईपीएल 2026 में आज सातवां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन उससे पहले भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ने संजू सैमसन को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।
"संजू सैमसन का गरजेगा बल्ला"
भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता के. श्रीकांत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के धांसू सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। के. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि 'पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में संजू सैमसन का बल्ला गरजेगा। वे पंजाब के खिलाफ बेहद ही धमाकेदार पारी खेलेंगे।'
'संजू सैमसन फिर करेंगे वापसी'
भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रहे के. श्रीकांत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि 'चेपॉक की ये वही विकेट है, जहां संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की थी और टूर्नामेंट समाप्ति पर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था। उनके फॉर्म में एकबार फिर वापसी के लिए ये शानदार विकेट है। शुरुआती कुछ गेंदों को खेलने के बाद संजू सैमसन को यहां रनों के लिए पागल हो जाना चाहिए। अगर वे इस मैदान पर चल जाते हैं तो फिर उनका मुकाबला करने के लिए पंजाब किंग्स के पास कोई बल्लेबाज नहीं है।'
के. श्रीकांत ने ये भी कहा कि जो भी टीम इस पिच पर 220 रन का आंकड़ा पार करेगी, वो सौ फीसदी मैच जीतेगी। फिलहाल दोनों टीमों के पास 50-50 चांस है। गौरतलब है कि पिछले मुकाबले में संजू सैमसन ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था और गुवाहाटी में मात्र 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये थे।
