Sanjiv Goenka ne lagai Pant ki class : संजीव गोयनका का फिर दिखा 'बॉसी अंदाज', LSG की हार के बाद लगा दी ऋषभ पंत की क्लास, PHOTOS वायरल
Sanjiv Goenka ne lagai Pant ki class : फिलहाल संजीव गोयनका के इस रिएक्शन के बाद फैंस का गुस्सा भी भड़क उठा है। फैंस ने मोर्चा खोलते हुए कहा है कि हार के बाद ये बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर भी हो सकती थीं>

इमेज सोर्स - सोशल मीडिया
Sanjiv Goenka ne lagai Pant ki class : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स का दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को 6 विकेट से मात दे दी। लखनऊ की इस हार के बाद LSG के ऑनर संजीव गोयनका भड़क उठे और उन्होंने LSG के कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर की क्लास लगा दी।
संजीव गोयनका और पंत के बीच तीखी बहस
मैच के समापन के बाद ग्राउंड में ही संजीव गोयनका की ऋषभ पंत और जस्टिन लैंगर के साथ तीखी बहस होती देखी गई। संजीव गोयनका के चेहरे के एक्सप्रेशन से ये स्पष्ट था कि वे इस हार से खुश नहीं हैं लिहाजा बीच मैदान पर ही उन्होंने क्लास लगा दी। ये तस्वीर देखने के बाद एकबार फिर पुरानी यादें ताजा हो गईं, जब हार के बाद वे कप्तान केएल राहुल पर भी ऐसे भड़क गये थे। कुछ ऐसा ही नजारा आज भी देखने को मिला।
फैंस का भड़का गुस्सा
फिलहाल संजीव गोयनका के इस रिएक्शन के बाद फैंस का गुस्सा भी भड़क उठा है। फैंस ने मोर्चा खोलते हुए कहा है कि हार के बाद ये बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर भी हो सकती थीं लेकिन करोड़ों दर्शकों के सामने कप्तान का अपमान करना खेल भावना के खिलाफ है। कई फैंस ने संजीव गोयनका के व्यवहार की भी आलोचना की है।
संजीव गोयनका ने किया ट्वीट
वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका की तरफ से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि यह लंबा सीजन है और इसतरह के मोमेंट कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है। इकाना स्टेडियम में फैंस को समर्थन करने के लिए शुक्रिया। हम पूरी मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
