Sanjiv Goenka ko Rishabh Pant per bharosa : 'ऋषभ पंत पर है पूरा भरोसा', LSG कप्तान से तीखी बहस के बाद संजीव गोयनका ने किया पोस्ट, कहा : करेंगे जबरदस्त वापसी
Sanjiv Goenka ko Rishabh Pant per bharosa : दिल्ली कैपिटल्स से मैच हारने के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका भड़क उठे थे और उन्होंने LSG के कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर की क्लास लगा दी थी।

इमेज सोर्स - गूगल
Sanjiv Goenka ko Rishabh Pant per bharosa : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका और टीम कप्तान ऋषभ पंत के बीच तीखी बहस हुई। इस बहस के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और कप्तान ऋषभ पंत पर भरोसा जताया है।
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
संजीव गोयनका ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि यह लंबा सीजन है और इसतरह के मोमेंट कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है। इकाना स्टेडियम में फैंस को समर्थन करने के लिए शुक्रिया। हम पूरी मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
दरअसल, लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑनर संजीव गोयनका के इस ट्वीट के मायने ये है कि इस खेल के प्रति काफी जुनून है। हालांकि, हार के बाद थोड़ी झुंझलाहट और गरमाहट वास्तविक होती है। फिलहाल उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा जताया है।
पंत और लैंगर की लगा दी थी क्लास
गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से मैच हारने के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका भड़क उठे थे और उन्होंने LSG के कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर की क्लास लगा दी थी। मैच की समाप्ति के बाद ग्राउंड में ही संजीव गोयनका की ऋषभ पंत और जस्टिन लैंगर के साथ तीखी बहस होती देखी गई।
संजीव गोयनका के चेहरे के एक्सप्रेशन से ये स्पष्ट था कि वे इस हार से खुश नहीं हैं लिहाजा बीच मैदान पर ही उन्होंने क्लास लगा दी। ये तस्वीर देखने के बाद एकबार फिर पुरानी यादें ताजा हो गईं, जब हार के बाद वे कप्तान केएल राहुल पर भी ऐसे भड़क गये थे। कुछ ऐसा ही नजारा आज भी देखने को मिला।
फैंस का भड़का गुस्सा
फिलहाल संजीव गोयनका के इस रिएक्शन के बाद फैंस का गुस्सा भी भड़क उठा है। फैंस ने मोर्चा खोलते हुए कहा है कि हार के बाद ये बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर भी हो सकती थीं लेकिन करोड़ों दर्शकों के सामने कप्तान का अपमान करना खेल भावना के खिलाफ है। कई फैंस ने संजीव गोयनका के व्यवहार की भी आलोचना की है।
