Begin typing your search above and press return to search.

RR vs MI Aaj ki Pitch Report : गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत आज, जानिए हेड-टू-हेड के साथ कैसा रहेगा पिच का मिजाज, देखिए संभावित प्लेइंग 11

RR vs MI Aaj ki Pitch Report : इस मैच को लेकर हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस पूरी तरह तैयार है। कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी तय लग रही है।

RR vs MI Aaj ki Pitch Report : गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत आज, जानिए हेड-टू-हेड के साथ कैसा रहेगा पिच का मिजाज, देखिए संभावित प्लेइंग 11
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

RR vs MI Aaj ki Pitch Report : IPL 2026 का 13वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। इस मैच को लेकर हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस पूरी तरह तैयार है। कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी तय लग रही है।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत आज

पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मात खाने वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में खुद को मजबूत करने की कोशिश में है। वहीं, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कायम राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतकर और ऊपर आने की कोशिश में होगी। अंक तालिका में मुंबई की टीम फिलहाल छठे स्थान पर है तो राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर है।


आज के मैच की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच वैसे तो बल्लेबाजों के अनुकूल है लेकिन ओवरकास्ट कंडीशन की वजह से शुरुआत में गेंदबाजों को इस पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है। ये ग्राउंड बड़ा है लिहाजा बल्लेबाजों को हवाई फायर थोड़ा संभलकर करना होगा।

हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 31 मुकाबले खेले गये हैं, जिसमें 16 मैच में मुंबई ने जीत हासिल की है। वहीं, राजस्थान ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफोन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवोन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

Next Story