Begin typing your search above and press return to search.

RCB vs DC IPL 2023: दिल्ली ने 54 में 5 विकेट गांव आए, डेविड वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट...

RCB vs DC IPL 2023: दिल्ली ने 54 में 5 विकेट गांव आए, डेविड वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट...
X
By NPG News

RCB vs DC IPL 2023 : नईदिल्ली I आईपीएल में आज 15 अप्रैल 2023 शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। दोनों टीमें अंक तालिका में काफी नीचे हैं और दोनों इस मैच में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। दिल्ली की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा है।

दरअसल, इस मैच में अभिषेक पोरेल आठ गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल ने उन्हें वेन पार्नेल के हाथों कैच कराया। अब मनीष पांडे के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 54 रन है। कप्तान डेविड वॉर्नर 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विजयकुमार ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। यह विजयकुमार का पहला आईपीएल विकेट है। वहीं यश धुल चार गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। वॉर्नर एक बार फिर अकेले पड़ गए हैं। अब मनीष पांडे उनके साथ क्रीज पर हैं। दिल्ली की टीम दो विकेट गंवा चुकी है। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने खराब शुरुआत की है। पृथ्वी शॉ के बाद मिचेल मार्श भी खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया और अनुज रावत ने सटीक थ्रो मारकर उन्हें रन आउट किया। अब डेविड वार्नर के साथ मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

Next Story