Begin typing your search above and press return to search.

Yash Dayal : RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल

Yash Dayal : यश दयाल ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम पार्टनर श्वेता पुंडीर से नोएडा में गुपचुप तरीके से शादी की है। फिलहाल यश दयाल के रिप्लेसमेंट का एलान अबतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से नहीं किया गया है।

Yash Dayal : RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Yash Dayal : आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 से बाहर हो गये हैं। इस संबंध में आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबाट ने जानकारी साझा की है।

RCB को लगा बड़ा झटका

आरसीबी की तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि निजी कारणों की वजह से वे इससाल आरसीबी के लिए नहीं खेल सकेंगे। वे निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि यश दयाल ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम पार्टनर श्वेता पुंडीर से नोएडा में गुपचुप तरीके से शादी की है।


फिलहाल यश दयाल के रिप्लेसमेंट का एलान अबतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी जाएगी।

IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल

गौरतलब है कि पिछले सीजन में तेज गेंदबाज यश दयाल ने आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और पूरे सीजन में कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे। विदित है कि आईपीएल 2026 के लिए लगे आरसीबी कैंप में भी इस साल यश दयाल नहीं दिखे, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे।

Next Story