IPL 2026 : IPL इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी टीम बनी RCB, जानिए कौन बना नया बॉस?
IPL 2026 : ABG यानी आदित्य बिड़ला ग्रुप ने USL यानी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा है। इस सौदे में आरसीबी की मेंस और वुमेंस दोनों टीमों को शामिल किया गया है।

इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) IPL इतिहास की बिकने वाली सबसे महंगी टीम बन गई है। राजस्थान रॉयल्स के बाद अब आरसीबी को भी नया मालिक मिल गया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई वाले समूह ने इस टीम को 16 हजार 660 करोड़ रुपये यानी 1.78 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है।
RR के बाद अब बिक गई RCB
ABG यानी आदित्य बिड़ला ग्रुप ने USL यानी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा है। इस सौदे में आरसीबी की मेंस और वुमेंस दोनों टीमों को शामिल किया गया है। अब आरसीबी के चेयरमैन आर्यमन विक्रम बिड़ला होंगे। TOI यानी टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी उपप्रमुख होंगे।
आदित्य विक्रम बिड़ला बने चेयरमैन
गौरतलब है कि आदित्य विक्रम बिड़ला खुद एक क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेला है। उन्होंने 16 पारियों में 414 रन बनाए हैं, जिनमें एक सेंचुरी भी शामिल है। साल 2018 की IPL नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उन्होंने साल 2019 में क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था।
