Jadeja Upcoming Record : माइलस्टोन के करीब रविंद्र जडेजा, 15 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये बड़ा मुकाम, अपने नाम कर लेंगे अद्भुत रिकॉर्ड
Jadeja Upcoming Record : वे आज के मैच में चेन्नई के खिलाफ 15 रन बनाते ही टी20 में अपने 4 हजार रन पूरा कर लेंगे। आपको बता दें कि भारत में टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ही अबतक 4000 रन बनाने के साथ-साथ 200 विकेट लेने का कारनामा किया है।

इमेज सोर्स - गूगल
Jadeja Upcoming Record : सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा पर सभी की निगाहें टिकी हैं। दरअसल, वे एक माइलस्टोन के करीब खड़े हैं।
माइलस्टोन के करीब रविंद्र जडेजा
गुवाहाटी के खेले जाने वाले RR vs CSK के बीच होने वाले मैच में अगर रविन्द्र जडेजा 15 रन और बना लेते हैं तो वे एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वे आज के मैच में चेन्नई के खिलाफ 15 रन बनाते ही टी20 में अपने 4 हजार रन पूरा कर लेंगे। आपको बता दें कि भारत में टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ही अबतक 4000 रन बनाने के साथ-साथ 200 विकेट लेने का कारनामा किया है।
इस मैच में जडेजा द्वारा 15 रन बनाते ही वे ये मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा ने अबतक 347 टी20 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से 3985 रन बनाए हैं। वहीं, इस फॉर्मेट में अबतक उन्होंने 235 विकेट लिया है।
गौरतलब है कि इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके के साथ ट्रेड करते हुए रविन्द्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उनकी जगह संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हुए हैं।
