Jadeja celebration : शिवम दुबे को OUT करने के बाद 'गन सेलिब्रेशन' का रविंद्र जडेजा ने खोला राज, जानकर चौंक जाएंगे आप
Jadeja celebration : चेन्नई और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले के दौरान शिवम दुबे को आउट करने के बाद रविंद्र जडेजा ने गन शॉट सेलिब्रेशन किया था, जो काफी चर्चा में है। इस सेलिब्रेशन का राज जडेजा ने खोला है और बताया है कि ये उनका पुराना अंदाज है।

इमेज सोर्स - गूगल
Jadeja celebration : आईपीएल 2026 के तीसरे मैच यानी चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के द्वारा किया गया अनोखा सेलिब्रेशन इसवक्त सुर्खियों में है, जिसका राज अब बायें हाथ के फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने खोला है।
ये अंदाज है पुराना - जडेजा
दरअसल, सोमवार को चेन्नई और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले के दौरान शिवम दुबे को आउट करने के बाद रविंद्र जडेजा ने गन शॉट सेलिब्रेशन किया था, जो काफी चर्चा में है। इस सेलिब्रेशन का राज जडेजा ने खोला है और बताया है कि ये उनका पुराना अंदाज है।
गन सेलिब्रेशन का जडेजा ने खोला राज
रविंद्र जडेजा ने कहा कि मैं शिवम दुबे को अच्छी तरह से जानता हूं। सीएसके में खेलने के दौरान मैंने उसे अच्छी तरह से देखा है। मुझे पता था कि वो बड़े शॉट के लिए जाएगा। जब उसने पहली गेंद पर छक्का मारा तो मुझे समझ में आ गया कि ये अब मुझे सिर्फ मारने वाला है तो फिर मैंने प्लान चेंज किया और विकेट के बाहर पांचवें और छठे स्टंप की लाइन को टारगेट किया ताकि वह क्रॉस शॉट खेले और टाइमिंग मिस हो। लक अच्छा था कि वैसा ही हुआ और विकेट मुझे मिल गया।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी। मात्र 12.1 ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया और 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल कर ली।
