Begin typing your search above and press return to search.

Rassie van der Dussen retirement : केन्द्रीय अनुबंध से बाहर होते ही इस धाकड़ क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 50 के पार थी बल्लेबाजी औसत

Rassie van der Dussen retirement : रासी वैन डर डुसेन ने साल 2028 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ फटाफट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रत्येक फॉर्मेट में खेले।

Rassie van der Dussen retirement : केन्द्रीय अनुबंध से बाहर होते ही इस धाकड़ क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 50 के पार थी बल्लेबाजी औसत
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Rassie van der Dussen retirement : दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर प्रशंसकों को चौंका दिया है। गुरुवार को इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने रिटायरमेंट का एलान किया।

इस धाकड़ क्रिकेटर ने लिया संन्यास

रासी वैन डर डुसेन दक्षिण अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 146 मैच खेले हैं और 4968 रनों का स्कोर खड़ा किया है। हालांकि, बीते कुछ वक्त से वे दक्षिण अफ्रीका की टीम से बाहर थे। उन्हें हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला ले लिया।


संन्यास की घोषणा के करने के साथ ही रासी वैन डर डुसेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा कि "बड़े गर्व के साथ मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। अफ्रीकी टीम की जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है, जिसके लिए हरवक्त जुझारूपन और त्याग की जरूरत होती है। वह आपका एग्जाम भी लेता है और शानदार तरीके से पुरस्कृत भी करता है।"

50 से ऊपर बल्लेबाजी औसत

गौरतलब है कि रासी वैन डर डुसेन ने साल 2028 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ फटाफट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रत्येक फॉर्मेट में खेले। उन्होंने अपने करियर में 18 टेस्ट मैच, 71 एकदिवसीय मैच और 57 टी20 मैच खेले। एकदिवसीय क्रिकेट में उनका औसत 50.13 रहा। उन्होंने 16 अगस्त 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

Next Story