Begin typing your search above and press return to search.

Rafael Nadal Retirement: टेनिस के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन होगा आखिरी मैच...

Rafael Nadal Retirement: टेनिस के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन होगा आखिरी मैच...

Rafael Nadal Retirement: टेनिस के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन होगा आखिरी मैच...
X
By Gopal Rao

Rafael Nadal Retirement: नई दिल्ली। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। नडाल, जिन्हें लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है, ने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। पुरुष एकल वर्ग में नडाल से ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब केवल सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम हैं। नडाल ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो के माध्यम से की, जिसमें उन्होंने अपने करियर के खास पलों को याद किया।

दरअसल, नडाल ने अपने करियर में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब फ्रेंच ओपन में जीते हैं, जो उनकी अद्वितीय क्षमता और लाल बजरी पर उनके वर्चस्व का प्रमाण है। नडाल के नाम 92 एटीपी एकल खिताब हैं, जिसमें 36 मास्टर्स टाइटल और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक भी शामिल है। इसके अलावा, नडाल उन चुनिंदा तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर में ‘गोल्डन स्लैम’ पूरा किया है, यानी सभी चार ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है।

बता दें कि, नडाल ने पुष्टि की है कि डेविस कप फाइनल उनके पेशेवर टेनिस करियर का आखिरी मैच होगा। पिछले महीने उन्होंने लावेर कप से हटने का फैसला किया था, जिसे उनका आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा था। नडाल ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2024 का टूर उनका आखिरी वर्ष हो सकता है। उनका इस सीजन का रिकॉर्ड 12-7 रहा और वह आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में दिखे थे, जहां दूसरे दौर में उन्हें नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था। राफेल नडाल का टेनिस से संन्यास लेना इस खेल के लिए एक युग का अंत माना जा रहा है। वह न केवल स्पेन के बल्कि विश्वभर के सबसे सम्मानित और प्रिय खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। नडाल की खेल भावना, उनकी मेहनत और उनका जुनून हमेशा टेनिस प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story