R. Ashwin picks RCB Playing 11 : दिग्गज ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने चुनी RCB की संभावित प्लेइंग 11, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर, जानिए किसे दी जगह
आर. अश्विन ने फास्ट बॉलिंग की कमान "स्विंग के किंग" भुवनेश्वर कुमार को सौंपी है। उनके साथ मंगेश यादव और यश दयाल को टीम में शामिल किया है।

इमेज सोर्स - गूगल
R. Ashwin picks RCB Playing 11 : भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और दिग्गज ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है। आरसीबी के अंतिम एकादश से अश्विन ने वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पड्डिकल को बाहर रखा है।
आर. अश्विन ने चुनी RCB की संभावित प्लेइंग 11
पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली के साथ फिल सॉल्ट को चुना है जबकि इसके विपरीत पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने फिल सॉल्ट को टीम से बाहर रखा था और जैकब बेथेल को मौका दिया था। अश्विन ने इंग्लैंड के धांसू बल्लेबाज जैकब बेथेल को नंबर 3 के स्थान पर रखा है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11 में आर. अश्विन ने कप्तान रजत पाटीदार को नंबर 4 और विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को नंबर 5 पर रखा है। इसके बाद टिम डेविड नंबर 6 और पावर हिटर रोमारियो शेफर्ड को नंबर 7 पर बतौर फिनिशर रखा है। हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को नंबर 8 पर मौका दिया है।
आर. अश्विन ने फास्ट बॉलिंग की कमान "स्विंग के किंग" भुवनेश्वर कुमार को सौंपी है। उनके साथ मंगेश यादव और यश दयाल को टीम में शामिल किया है।
आर. अश्विन की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव और यश दयाल।
