R. Ashwin khulasa : आर. अश्विन ने IPL से क्यों लिया संन्यास...खोल दिया हर राज, CSK छोड़ने को लेकर किया बड़ा खुलासा
R. Ashwin khulasa : आर. अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ये सबकुछ कहा और बताया कि उन्होंने फ्रेंचाइजी को दुविधा से बचाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लिया।

इमेज सोर्स - गूगल
R. Ashwin khulasa : भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर्स में शुमार आर. अश्विन ने आईपीएल छोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि आखिर क्यों उन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। आर. अश्विन ने आईपीएल छोड़ने का अपना दुख बयां किया है।
आर. अश्विन ने IPL से क्यों लिया संन्यास?
आर. अश्विन ने खुलासा करते हुए कहा कि अगर वे CSK की तरफ से खेलते हुए मानसिक रूप से परेशान करने वाले दौर से नहीं गुजरते तो वे IPL में और खेल सकते थे। अश्विन का कहना था कि उन्होंने पिछला सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ काफी निराशाजनक गुजारा था।
चर्चा के बाद आईपीएल छोड़ने का लिया फैसला
अश्विन का कहना है कि पिछले सीजन में सीएसके के कुल 14 मैचों में सिर्फ 9 मैच ही खेले थे, जिसका काफी दुख था लिहाजा मैंने आईपीएल से संन्यास की घोषणा से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स से अपनी भूमिका के बारे में सवाल किया था। अश्विन का कहना है कि दरअसल, मैं वहां नहीं जाना चाहता था। मैंने थोड़ी चर्चा की और फिर मैंने अपने आईपीएल छोड़ने का फैसला ले लिया।
भारत के स्टार स्पिनर आर. अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर ये सबकुछ कहा और बताया कि उन्होंने फ्रेंचाइजी को दुविधा से बचाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लिया।
