Begin typing your search above and press return to search.

PBKS won toss : पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर बने 'टॉस के बॉस', फील्डिंग का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों का प्लेइंग 11

PBKS won toss : इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

PBKS won toss : पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर बने टॉस के बॉस, फील्डिंग का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों का प्लेइंग 11
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

PBKS won toss : आईपीएल 2026 का चौथा मैच आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

श्रेयस अय्यर बने 'टॉस के बॉस'

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 की बात करें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से ग्लेन फिलिप्स पहली बार मैदान पर उतरेंगे। वहीं, राइट ऑर्म मीडियम पेसर अशोक शर्मा को भी मौका मिला है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के साथ साईं सुदर्शन ओपनिंग करेंगे। इसके बाद जॉस बटलर नंबर 3, वॉशिंगटन सुंदर नंबर 4 पर उतरेंगे। नंबर 5 पर ग्लेन फिलिप्स, नंबर 6 पर शाहरुख खान, नंबर 7 पर राहुल तेवतिया, नंबर 8 पर राशिद खान बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, नंबर 9 पर कगिसो रबाडा, नंबर 10 पर अशोक शर्मा और नंबर 11 पर मोहम्मद सिराज दिखेंगे।


पंजाब किंग्स की बात करें तो प्रियांश आर्य प्लेइंग 11 से बाहर है। प्रभसिमरन सिंह के साथ कूपर कोनली ओपनिंग कर सकते हैं। नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर, नंबर 4 पर नेहाल बढेरा, नंबर 5 पर शशांक सिंह, नंबर 6 पर मार्कस स्टोनिस, नंबर 7 पर यानसेन, नंबर 8 पर जेवियर बार्टलेट, नंबर 9 पर विजय कुमार, नंबर 10 पर अर्शदीप सिंह और नंबर 11 पर युजवेन्द्र चहल खेलते दिखेंगे।

Next Story