Begin typing your search above and press return to search.

Pickleball Championship 2023: पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन, 24 अगस्त से एस दिन तक चलेगा टूर्नामेंट...जानिए कब तक होगा...

Pickleball Championship 2023: पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन, 24 अगस्त से एस दिन तक चलेगा टूर्नामेंट...जानिए कब तक होगा...
X
By Gopal Rao

Pickleball Championship 2023 : मुंबई। अग्रणी खेल प्रबंधन और प्रतिभा प्रतिनिधित्व एजेंसी कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट ने मुंबई में मॉनसून पिकलबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए ग्लोबल स्पोर्ट्स के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 24 से 27 अगस्त तक गोरेगांव के नेस्को सेंटर में होगा। 2023 में दो सफल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है। गोवा में मई के महीने में आयोजित इंडियन ओपन में 370 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

दरअसल, प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक शशांक खेतान भारत में पिकलबॉल को बढ़ावा देने की पहल कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, गोविंदा नाम मेरा, और धड़क जैसी फिल्मों में उनके काम को सराहा गया है। वह करण जौहर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लेखक भी हैं। मॉनसून पिकलबॉल चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण एक बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट है जिसमें भारत के 600 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। टूर्नामेंट में एकल, युगल और मिश्रित युगल सहित विभिन्न प्रकार के डिवीजन शामिल होंगे। इसका प्राइज-पूल 15 लाख रुपये है। इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार रोमांचक प्रदर्शनी मैच के दौरान नजर आते हैं।

ग्लोबल स्पोर्ट्स के पार्टनर शशांक खेतान ने कहा, ''हमारा साझा दृष्टिकोण पिकलबॉल को भारत में प्रसिद्ध करना है। हम मॉनसून पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। यह सहयोग भारत में पिकलबॉल को बढ़ावा देने और वैश्विक मंच पर खेल की क्षमता को प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है। पिकलबॉल में बढ़ती रुचि के साथ हम चैंपियनशिप की सफलता को देखने और अधिक लोगों को इस रोमांचक खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए उत्साहित हैं।'' कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के सीईओ बंटी सजदेह ने कहा, "पिकलबॉल खेल परिदृश्य को समृद्ध करने का एक रोमांचक अवसर प्रस्तुत करता है। हम कॉर्नरस्टोन में इसके विकास का समर्थन करने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। यह साझेदारी देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है और देशभर में पिकलबॉल के शौकीनों के लिए रोमांचक अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।''

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story