Begin typing your search above and press return to search.

Paris Olympics 2024: 117 खिलाड़ियों का भारतीय दल लेगा ओलंपिक गेम्स में हिस्सा, जानें किस खेल में कितने एथलीट और...

Paris Olympics 2024: 117 खिलाड़ियों का भारतीय दल लेगा ओलंपिक गेम्स में हिस्सा, जानें किस खेल में कितने एथलीट और...

Paris Olympics 2024: 117 खिलाड़ियों का भारतीय दल लेगा ओलंपिक गेम्स में हिस्सा, जानें किस खेल में कितने एथलीट और...
X

Paris Olympics 2024

By Gopal Rao

Paris Olympics 2024: नईदिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस की उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। यह खेल महाकुंभ 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी और 11 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ खेलों की शुरुआत तो 24 जुलाई से ही हो जाएगी। टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले इस बार भारत का दल थोड़ा कम है जिसमें 117 एथलीट्स को इस महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए भेजा गया है। इसमें सबसे बड़ा दल एथीलट्स के इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले 29 खिलाड़ियों का शामिल है, जिसके अगुवाई टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा करेंगे। ओलंपिक के इतिहास में ये भारत का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा दल है।

70 पुरुष तो 47 महिला एथलीट हैं शामिल

भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए 117 एथलीट्स के दल में 70 पुरुष और 47 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के बाद शूटिंग के इवेंट्स में भारत के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है जिसमें कुल 21 एथलीट शामिल हैं। वहीं वेटलिफ्टिंग के इवेंट में सिर्फ मीराबाई चानू ने क्वालीफाई किया है जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था। एथीलट्स के अलावा 67 कोच और 72 सपोर्ट स्टाफ का दल भी पेरिस ओलंपिक एथलीटों की मदद के लिए गया है।

यहां पर देखिए भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक में किस खेल में कितने खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

  • तीरंदाजी - 6
  • एथलेटिक्स - 29
  • बैडमिंटन - 7
  • मुक्केबाजी - 6
  • घुड़सवारी - 1
  • गोल्फ - 4
  • हॉकी - 19
  • जूडो - 1
  • रोइंग - 1
  • शूटिंग - 21
  • तैराकी - 2
  • नौकायन - 2
  • टेबल टेनिस - 8
  • टेनिस - 3
  • भारोत्तोलन - 1
  • कुश्ती – 6

यहां पर देखिए भारतीय एथीलट्स जो पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा ले रहे हैं

एथलेटिक्स के इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी

  • सर्वेश कुशारे: पुरुषों की ऊंची कूद
  • नीरज चोपड़ा: पुरुषों की भाला फेंक
  • किशोर कुमार जेना: पुरुषों की भाला फेंक
  • अविनाश साबले: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज
  • पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज
  • अक्षदीप सिंह: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक
  • विकास सिंह: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक
  • तजिंदरपाल सिंह तूर: पुरुषों की शॉट पुट
  • परमजीत बिष्ट: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक
  • सूरज पंवार: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक मिश्रित रिले
  • प्रियंका गोस्वामी: मिश्रित मैराथन रेसवॉक
  • मुहम्मद अजमल वरियाथोडी: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • संतोष कुमार तमिलरासन: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • राजेश रमेश: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • अमोज जैकब: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • मुहम्मद अनस याहिया: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • अब्दुल्ला अबूबकर: पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • प्रवीण चित्रावेल: पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • जेसविन एल्ड्रिन: पुरुषों की लंबी कूद
  • अन्नू रानी: महिलाओं की भाला फेंक
  • पहल किरण: महिलाओं की 400 मीटर, महिलाओं की 4x400 मीटर रिले
  • ज्योति याराजी: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़
  • अंकिता: महिलाओं की 5000 मीटर
  • ज्योतिका श्री दांडी: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले
  • पूवम्मा राजू माचेतिरा: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले
  • सुभा वेंकटेशन: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले
  • विथ्या रामराज: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले
  • प्राची: रिजर्व एथलीट
  • मिजो चाको: रिजर्व एथलीट

आर्चरी के इवेंट में हिस्सा लेने वाले एथलीट

  • धीरज बोम्मदेवरा
  • तरूणदीप राय
  • प्रवीण जाधव
  • दीपिका कुमारी
  • भजन कौर
  • अंकिता भकत

बैडमिंटन के इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी

  • पीवी सिंधु: महिला एकल
  • अश्विनी पोनप्पा: महिला युगल
  • तनिषा क्रैस्टो: महिला युगल
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी: पुरुष युगल
  • चिराग शेट्टी: पुरुष युगल
  • एचएस प्रणय: पुरुष एकल
  • लक्ष्य सेन: पुरुष एकल

बॉक्सिंग के इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी

  • निकहत जरीन: महिला 50 किग्रा
  • प्रीति पवार: महिला 54 किग्रा
  • जैस्मीन लेम्बोरिया: महिला 57 किग्रा
  • लवलीना बोरगोहेन: महिला 75 किग्रा
  • अमित पंघाल: पुरुष 51 किग्रा
  • निशांत देव: पुरुष 71 किग्रा

घुड़सवारी इवेंट

  • अनुष अग्रवाल: व्यक्तिगत ड्रेसेज

गोल्फ के इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी

  • शुभंकर शर्मा: पुरुष व्यक्तिगत
  • गगनजीत भुल्लर: पुरुष व्यक्तिगत
  • अदिति अशोक: महिला व्यक्तिगत
  • दीक्षा डागर: महिला व्यक्तिगत

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम का स्क्वाड

पीआर श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, अभिषेक, ललित कुमार उपाध्याय, राजकुमार पाल, सुखजीत सिंह, अमित रोहिदास, गुरजंत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, नीलकंठ सिंह, संजय, जुगराज सिंह, कृष्ण पाठक।

शूटिंग के विभिन्न इवेंट्स में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी

  • सरबजोत सिंह: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल
  • अर्जुन सिंह चीमा: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल
  • अर्जुन बाबूटा: पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल
  • संदीप सिंह: पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल
  • ऐश्वर्य प्रताप तोमर: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी
  • स्वप्निल कुसाले: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी
  • अनीश भानवाला: पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
  • विजयवीर सिद्धू: पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
  • अनंत जीत सिंह नरुका: पुरुषों की स्कीट
  • पृथ्वीराज टोंडैमन: पुरुषों की ट्रैप
  • मनु भाकर: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल, 10 मीटर पिस्टल
  • ईशा सिंह: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल
  • राजेश्वरी कुमारी: महिलाओं की ट्रैप
  • श्रेयसी सिंह: महिलाओं की ट्रैप
  • एलावेनिल वलारिवन: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल
  • रमिता: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल
  • सिफ्ट कौर समरा: महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी
  • अंजुम मौदगिल: महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी
  • रायजा ढिल्लों: महिलाओं की स्कीट
  • महेश्वरी चौहान: महिलाओं की स्कीट
  • रिदम सांगवान: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल

टेबल टेनिस इवेंट्स में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • मनिका बत्रा
  • श्रीजा अकुला
  • अर्चना गिरीश कामथ

अयहिका मुखर्जी (रिजर्व एथलीट)

  • शरथ कमल
  • हरमीत देसाई
  • मानव ठक्कर
  • जी साथियान

कुश्ती के इवेंट में हिस्सा लेने वाले एथलीट

  • अंतिम पंघाल: महिला 53 किग्रा
  • विनेश फोगाट: महिला 50 किग्रा
  • अंशू मलिक: महिला 57 किग्रा
  • निशा: महिला 68 किग्रा
  • रीतिका हुडा: महिला 76 किग्रा
  • अमन सहरावत: पुरुष 57 किग्रा

पेरिस ओलंपिक 2024 में टेनिस के इवेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • रोहन बोपन्ना: पुरुष युगल
  • श्रीराम बालाजी: पुरुष युगल
  • सुमित नागल: पुरुष एकल
  • जूडो के इवेंट में हिस्सा लेने वाली भारतीय खिलाड़ी
  • तुलिका मान: महिलाओं की 78 किग्रा प्लस श्रेणी
  • रोइंग के इवेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट
  • बलराज पंवार: पुरुषों की सिंगल स्कल्स

सेलिंग के इवेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विष्णु सरवनन: पुरुषों की डिंगी
  • नेत्रा कुमानन: महिलाओं की डिंगी

स्वीमिंग के इवेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • श्रीहरि नटराज: पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक
  • धिंडी देसिंघु: महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल

वेटलिफ्टिंग के इवेंट में हिस्सा लेने वालीं भारतीय एथलीट

  • मीराबाई चानू: महिलाओं की 49 किग्रा

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story