Begin typing your search above and press return to search.

KKR ka naya Toofan : केकेआर को मिला नया तूफान, प्रैक्टिस मैच में सांसद पप्पू यादव के बेटे ने मचाया गर्दा, अभिषेक नायर भी हैं हैरान

KKR ka naya Toofan : कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रैक्टिस मैच में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने तूफानी बल्लेबाजी कर क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया। टीम मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से काफी खुश है।

KKR ka naya Toofan : केकेआर को मिला नया तूफान, प्रैक्टिस मैच में सांसद पप्पू यादव के बेटे ने मचाया गर्दा, अभिषेक नायर भी हैं हैरान
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

KKR ka naya Toofan : आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार अपनी तैयारियों को परख रहा है। इसी कड़ी में केकेआर ने एक प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें उसे एक नया तूफानी बल्लेबाज मिल गया। इस तूफानी बल्लेबाज ने अभ्यास मैच में ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आने की जोरदार दस्तक दे दी।

केकेआर को मिला नया तूफान

विशेष बात ये है कि ये बल्लेबाज कोई और नहीं है बल्कि बिहार के बड़े राजनेताओं में शुमार और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता रंजीत रंजन के पुत्र सार्थक रंजन हैं, जो दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। सार्थक रंजन ने केकेआर के प्रैक्टिस मैच में गोल्ड नाइट्स की तरफ से खेलते हुए मात्र 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 37 रन ठोक डाले।


पप्पू यादव के बेटे ने मचाया गर्दा

अभ्यास मैच में रचिन रविंद्र का विकेट गिरने के बाद मोर्चा संभालने आए सार्थक रंजन ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। सबसे पहले उन्होंने पर्पल नाइट्स के प्रमुख तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा के एक ओवर में दो गगनचुंबी छक्के और 2 करारे चौके जडे़ और कुल 20 रन बटोर लिए। इसके बाद स्पिनर अनुकूल रॉय और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को भी नहीं बख्शा। इन दोनों के ओवर में सार्थक रंजन ने कुल 3 चौके जडे़।


हालांकि, सार्थक रंजन अपनी इस तूफानी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और जिम्बॉब्वे के गेंदबाज मुजरबानी ने उन्हें आउट कर दिया। इस तरह से पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी छोटी लेकिन तूफानी पारी से केकेआर मैनेजमेंट का दिल जीत लिया। फिलहाल उनपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Next Story