Begin typing your search above and press return to search.

BCCI ka MegaPlan : वन-डे वर्ल्ड कप से पहले BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL 2026 के दौरान सेलेक्टर्स करेंगे ये काम

BCCI ka MegaPlan : दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बॉब्वे में होने वाले विश्व कप को लेकर BCCI ने मेगा प्लान भी तैयार कर लिया है, जिसके तहत इंडियन सेलेक्टर्स को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

BCCI ka MegaPlan : वन-डे वर्ल्ड कप से पहले BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL 2026 के दौरान सेलेक्टर्स करेंगे ये काम
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

BCCI ka MegaPlan : साल 2027 के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वन-डे वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बॉब्वे में होने वाले विश्व कप को लेकर BCCI ने मेगा प्लान भी तैयार कर लिया है, जिसके तहत इंडियन सेलेक्टर्स को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

इंडियन सेलेक्टर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BCCI के मेगा प्लान के तहत अब भारतीय चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है और ये निर्देश दिया गया है कि सभी पांचों नेशनल सेलेक्टर्स आईपीएल के दौरान आगामी विश्व कप के 20 संभावित खिलाड़ियों पर नजर रखेंगे। BCCI अधिकारी के मुताबिक प्रत्येक चयनकर्ता हर हफ्ते कम-से-कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखेंगे। इस तरह से हर हफ्ते कम-से-कम 5 मैच स्टेडियम में जाकर कवर किए जा सकेंगे। शेष मैचों में खिलाड़ियों को टीवी पर भी परखा जाएगा।


फिटनेस पर भी होगी नजर

बीसीसीआई के मेगा प्लान के मुताबिक आईपीएल के दौरान उन 20 खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर नजर रखी जाएगी, जो आगामी विश्व कप वाली वन-डे टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं। इसके साथ ही उन खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी नजर रखी जाएगी।

Next Story