Begin typing your search above and press return to search.

25 साल की उम्र में ही नंबर-1 टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने लिया संन्यास, ऐलान करते समय छलके आंसू

25 साल की उम्र में ही नंबर-1 टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने लिया संन्यास, ऐलान करते समय छलके आंसू
X
By NPG News

नईदिल्ली 30 मार्च 2022 I दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने 25 साल की उम्र में ही प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने पिछले तीन साल में तीन बड़े ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन, 2021 में विंबलडन और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए एश्ले बार्टी ने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने इमोशनल वीडियो में कहा, 'मुझे नहीं पता था कि मैं यह कैसे करूंगी... यह कहना काफी मुश्किल है। मैं बहुत खुश हूं और मैं इसके लिए तैयार हूं।

एश्ले बार्टी ने कहा, 'मुझे बस इतना पता है कि इस समय मेरा दिल जानता है कि यह मेरे लिए बिल्कुल सही फैसला है। टेनिस ने मुझे जो कुछ भी दिया मैं उसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। लेकिन मुझे पता है कि यह सही समय है संन्यास लेने का और अपने और सपनों का पीछा करने का।' एश्ले बार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज का दिन मुश्किल है और इमोशन्स से भरा हुआ है क्योंकि मैं टेनिस से रिटायर होने का फैसला ले रही हूं। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि मैं इस खबर को आपसे कैसे शेयर करूं फिर मैंने अपनी दोस्त कैसी डेलाकुआ से मदद मांगी।'

Next Story