Begin typing your search above and press return to search.

Sidhu Picks Best White Ball Batsman : कौन हैं व्हाइट बॉल क्रिकेट के दो 'सुल्तान', नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया नाम, कहा : एक में है क्लास तो दूसरे में है गजब का पावर

Sidhu Picks Best White Ball Batsman : सिद्धू ने कहा कि रोहित शर्मा जिस सहजता और ताकत के साथ शॉट्स लगाते हैं, वह उन्हें बाकी दुनिया के बल्लेबाजों से अलग बनाता है।

Sidhu Picks Best White Ball Batsman : कौन हैं व्हाइट बॉल क्रिकेट के दो सुल्तान, नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया नाम, कहा : एक में है क्लास तो दूसरे में है गजब का पावर
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Sidhu Picks Best White Ball Batsman : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंट्री की दुनिया में अपनी शेरो-शायरी से दर्शकों का ध्यान बरबस खींचने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने व्हाइट बॉल क्रिकेट के दो 'धुरंधरों' के नाम का खुलासा किया है और कहा है कि "एक में क्लास है तो दूसरे में गजब का पावर है।"


रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सिद्धू

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच में रोहित शर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी देख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ये है दुनिया का सबसे महान व्हाइट बॉल बल्लेबाज"। सिद्धू ने कहा कि रोहित शर्मा जिस सहजता और ताकत के साथ शॉट्स लगाते हैं, वह उन्हें बाकी दुनिया के बल्लेबाजों से अलग बनाता है। रविवार को खेले गये मैच में रोहित शर्मा ने मात्र 23 गेंदों में अपना सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 78 रन (6 चौके और 6 छक्के) ठोक डाले।


नवजोत सिंह सिद्धू ने रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली को दूसरा व्हाइट बॉल क्रिकेट का सुल्तान करार दिया और कहा कि रोहित और विराट कोहली दोनों ही महान हैं। उनके खेलने का अंदाज अलहदा है। "विराट कोहली अगर क्लास हैं तो रोहित शर्मा पावर"।

Next Story