Harshit Rana Replacement : हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की तलाश पूरी, लंबी कद काठी वाला तेज गेंदबाज KKR में शामिल, 2 सााल बाद IPL में वापसी
Harshit Rana Replacement : कोलकाता नाइटराइडर्स आगामी 29 मार्च को अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले अब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी केकेआर के साथ जुड़ गये हैं।

इमेज सोर्स - गूगल
Harshit Rana Replacement : घुटने की चोट से उबर रहे शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के स्ट्राइक बॉलर हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की तलाश अब पूरी हो गई है। केकेआर ने दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है, जिनकी 2 साल बाद आईपीएल में वापसी हो रही है।
75 लाख रुपये में केकेआर ने जोड़ा
फास्ट बॉलर नवदीप सैनी को केकेआर ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। फिलहाल वे टीम में शामिल हो गये हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। केकेआर में शामिल होने के बाद नवदीप सैनी ने कहा कि पिछले कुछ साल मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं लेकिन ये मुझे एक बड़ा मौका मिला है, जिसके लिए मैं लगातार मेहनत कर रहा हूं।
गौरतलब है कि कोलकाता नाइटराइडर्स आगामी 29 मार्च को अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले अब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी केकेआर के साथ जुड़ गये हैं।
दो साल बाद आईपीएल में वापसी
आपको बता दें कि नवदीप सैनी ने अबतक भारत के लिए दो टेस्ट मैच, 8 वन-डे और 11 टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला है लेकिन वे साल 2021 के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं, इससे पहले वे आईपीएल में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे। नवदीप सैनी ने अबतक 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट झटके हैं। फिलहाल वे दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साल 2023 में आखिरी आईपीएल मैच खेला था।
