Begin typing your search above and press return to search.

Mushkil me Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, BCCI ने दी कड़ी सजा, जुड़ भी गया डिमेरिट प्वाइंट

Mushkil me Abhishek Sharma : केकेआर के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा फॉर्म में लौटते दिखे और उन्हें अपनी टीम के लिए तेज शुरुआत दी और 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Mushkil me Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, BCCI ने दी कड़ी सजा, जुड़ भी गया डिमेरिट प्वाइंट
X

इमेज सोर्स - सोशल मीडिया

By Prsn Pandey

Mushkil me Abhishek Sharma : सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब BCCI ने उन्हें कड़ी सजा दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को सजा मिली है।

मुश्किल में अभिषेक शर्मा

दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डेन में केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक शर्मा को आईपीएल 2026 की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है लिहाजा उनपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है। यही नहीं, उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है।


जुड़ गया डिमेरिट प्वाइंट

केकेआर के खिलाफ मैच के बाद मैच रेफरी ने माना कि सनराइजर्स हैदराबाद के इस सलामी बल्लेबाज ने आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। अभिषेक शर्मा ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि केकेआर के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा फॉर्म में लौटते दिखे और उन्हें अपनी टीम के लिए तेज शुरुआत दी और 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली। कोलकाता में खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 65 रनों से मात देकर आईपीएल में अपने विजयी अभियान की शुरुआत की।

Next Story