Mukul Choudhary On Sixes : 50-60 नहीं....इतने छक्के लगाने की रोजाना प्रैक्टिस करते हैं मुकुल चौधरी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इमेज सोर्स - सोशल मीडिया
Mukul Choudhary On Sixes : आईपीएल के 15वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गदर मचाने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। केकेआर के खिलाफ लगाए गये छक्कों को देख क्रिकेट फैंस महेन्द्र सिंह धोनी को याद करने लगे हैं कि आखिरी ओवर में कैसे धोनी लंबे-लंबे छक्के लगाकर टीम की नैया को पार लगाते थे, कुछ वैसी ही काबिलियत मुकुल चौधरी में हैं।
150 छक्के लगाने की रोजाना करते हैं प्रैक्टिस
केकेआर के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद मुकुल चौधरी ने छक्के लगाने की सलाहियत के बारे में कहा कि मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है और मैं रोजाना 100-150 छक्के लगाने की प्रैक्टिस करता हूं, जिसकी वजह से मेरा बैट स्विंग काफी बेहतर हो गया है। मैं पिछले 5-6 महीनों से ये अभ्यास कर रहा हूं लिहाजा मेरे बैट की गति बढ़ गई है।
धोनी की तरह शॉट लगाने की रहती है कोशिश
महेन्द्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने की क्षमता के बारे में मुकुल चौधरी ने कहा कि वे मेरे आयडल हैं और मैं बचपन से उनकी बल्लेबाजी देखते आ रहा हूं। मैं उनकी तरह शॉट लगाने का लगातार अभ्यास करता रहता हूं। वह यॉर्कर पर भी सिक्स लगाते थे लिहाजा मेरी भी कोशिश रहती है कि मैं भी वैसा कर सकूं।
केकेआर के खिलाफ रचा था इतिहास
गौरतलब है कि गुरुवार को केकेआर के खिलाफ मैच में मुकुल चौधरी उसवक्त क्रीज पर आए, जब उनकी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स हार के मुहाने पर खड़ी थी। LSG का स्कोर 15वें ओवर तक 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन था लिहाजा हर कोई जीत की आस छोड़ चुका था लेकिन ऐसे में मुकुल चौधरी ने कुछ और ही ठान लिया और मात्र 27 गेंदों पर 7 छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेल इतिहास रच दिया। मुकुल चौधरी ने आवेश खान के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए महज 22 गेंदों पर 54 रनों की पार्टनरशिप कर दी और केकेआर के जबड़े से जीत छीन ली।
Tags
-
Home
-
Menu

