Begin typing your search above and press return to search.

MS Dhoni Hookah Video: पार्टी में हुक्का पीते दिखे महेंद्र सिंह धोनी? वायरल VIDEO आते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा...

MS Dhoni Hookah Video: पार्टी में हुक्का पीते दिखे महेंद्र सिंह धोनी? वायरल VIDEO आते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा...
X
By Gopal Rao

MS Dhoni Hookah Video: नईदिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हो लेकिन वह खबरों से दूर नहीं रहते हैं। किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में रहते हैं। इस बार सोशल मीडिया पर धोनी के ट्रेंड होने की वजह कुछ और है। वजह है महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि धोनी हुक्का पीते हैं।

जानकारी के अनुसार, इंटरनेट पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में धोनी किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। माही के लंबे बाल उनपर काफी ज्यादा जच भी रहे थे। वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहे हैं। वहीं उनके हाथ में हुक्के की पाइप भी नजर आ रही है। वीडियो में धोनी हुक्के का ड्रैग लेकर मुंह से धुंआ छोड़ते हुए भी नजर आए। उनकी इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। कुछ फैंस माही की वीडियो देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। तो कुछ उनके बचाव में भी उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे जॉर्ज बेली ने भी इस बात का खुलासा किया था कि धोनी यंग प्लेयर्स के साथ बॉन्ड अच्छा करने के लिए कभी-कभी हुक्का पीते हैं। नीचें देखिए वीडियो...

उन्होंने बताया था कि माही को हुक्का पीना थोड़ा पसंद है। इसलिए वह उनके रूम में ही रहता है। जॉर्ज आईपीएल 2009, 2012 और 2016 में एमएस धोनी के साथ खेल चुके हैं। 2009 और 2012 में बेली चेन्नई सुपर किंग्स तो 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ जुड़े हुए थे। दोनों ही टीमों का हिस्सा एमएस धोनी भी थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story