Begin typing your search above and press return to search.

MI vs RR Pitch Report: बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

MI vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार (1 अप्रैल) को खेला जाएगा।

MI vs RR Pitch Report: बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
X
By Ragib Asim

MI vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार (1 अप्रैल) को खेला जाएगा। मैच MI का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है। आज होने वाला मैच वानखेड़े स्टेडियम के इस सीजन का पहला ही मुकाबला होगा। ऐसे में आइए वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल रही है। यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो इसे बल्लेबाजो का स्वर्ग बनाती है। यहां स्पिनरों को विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। पिच में कभी भी घास नहीं होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को भी सीमित फायदा ही मिलता है। इस स्टेडियम में अब तक टॉस हारने वाली टीमों ने 52 यानी 47.71 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम रहेगी।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मुंबई में इस समय गर्मी और उमस है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7 बजे टॉस होना है। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आएगी। बारिश की संभावना नहीं है।

वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े

इस स्टेडियम में अब तक 109 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 50 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 59 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

वानखेड़े स्टेडिमय वर्ष 1974 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1975 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जो एक टेस्ट मैच था। यह मुंबई क्रिकेट टीम और IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान भी है। 5 बार की विजेता MI टीम घरेलू परिस्थितियों में और भी घातक हो जाती है। स्टेडियम के परिसर में BCCI, IPL और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का मुख्यालय स्थित है। स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 55,000 की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story