Md. Kaif on Vaibhav Suryavanshi : 'बड़ी गलती हो गई मुझसे', वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार पारी देख मोहम्मद कैफ का यू-टर्न, जानिए क्यों कहा ऐसा?
Md. Kaif on Vaibhav Suryavanshi : उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में मुझे लगा कि 15 साल के इस लड़के को बहुत जल्द बड़ा मान लिया जा रहा है। युवा खिलाड़ी को आगे बढ़ने में कोई हड़बड़ी नहीं दिखानी चाहिए लेकिन अब लगता है कि वे अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं।

इमेज सोर्स - गूगल
Md. Kaif on Vaibhav Suryavanshi : 15 साल की उम्र में धाकड़ तेज गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले बिहार के वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मो. कैफ हैरान हो गये हैं और अपने पुराने बयान से पलट गये हैं। उन्होंने कहा है कि उनसे बड़ी गलती हो गई है।
"बड़ी गलती हो गई मुझसे"
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेली गई वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देख मो. कैफ भी दीवाने हो गये। वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत से प्रभावित मो. कैफ ने कहा है कि उनका मानना था कि वैभव सूर्यवंशी के बारे में काफी अधिक सोचा जा रहा है, जो होना नहीं चाहिए। उन्हें सीनियर टीम में लाने से पहले काफी विकसित करना चाहिए और समय देना चाहिए लेकिन अब लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को अब अगले स्तर तक जाना चाहिए।
"अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं सूर्यवंशी"
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले सीजन में मुझे लगा कि 15 साल के इस लड़के को बहुत जल्द बड़ा मान लिया जा रहा है। युवा खिलाड़ी को आगे बढ़ने में कोई हड़बड़ी नहीं दिखानी चाहिए लेकिन अब लगता है कि वे अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं।
फिलहाल मो. कैफ ने ये बयान देकर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को सराहा है और भविष्य के लिए बेस्ट ऑफ लक बोला है। गौरतलब है कि गुवाहाटी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रनों की बेमिसाल पारी खेली। इस पारी की बदौलत वैभव ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज पचासा ठोक दिया है।
