Begin typing your search above and press return to search.

Mausam Ka Haal, 7 July 2023: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, पढ़ें अपने राज्य का मौसम का हाल

Mausam Ka Haal, 7 July 2023: भारत में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश का कहर कल 6 जुलाई को काफी अधिक था। लगातार 2 घंटे बारिश होने के बाद मानो सड़क पर तालाब सा बना गया हो।

Mausam Ka Haal, 7 July 2023: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, पढ़ें अपने राज्य का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Mausam Ka Haal, 7 July 2023: भारत में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश का कहर कल 6 जुलाई को काफी अधिक था। लगातार 2 घंटे बारिश होने के बाद मानो सड़क पर तालाब सा बना गया हो। अत्यधिक बारिश होने की वजह से घंटों तक रोड पर ट्रैफिक देखने को भी मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दो दिन और उत्तरी भारत के कई सारे राज्यों में बारिश देखने के असार जताए जा रहे हैं। आज 7 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में होगी हेवी बारिश

IMD के अनुसार भारत के कई सारे राज्यों में आने वाले 4-5 दिन बहुत भंयकर बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान ,गुजरात, केरल , महाराष्ट्र में आने वाले 5 दिन‌ बारिश बताई गई है। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में आने वाले काफी तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा केरल, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश बताई गई है।

गर्मी से मिली लोगों को राहत

जुलाई की शुरुआत से ही देश‌ के काफी राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून के आने से लोगों को लंबी समय से पड़ी भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। बीच में बारिश पड़ने के बाद एकदम से दोबारा गर्मी का तापमान बढ़ते ही जा रहा था। लेकिन अब लोगों को अधिक बारिश के होने से प्रॉब्लम्स हो रही है। कुछ दिनों बाद लगातार हो रही बारिश में कमी देखने को भी मिल सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story