Begin typing your search above and press return to search.

महान फुटबॉलर पेले ने की थीं 3 शादियां... तीन पत्नियों से 7 बच्चे, कुछ ऐसी रही लीजेंड की पर्सनल लाइफ...

NPG News

महान फुटबॉलर पेले ने की थीं 3 शादियां... तीन पत्नियों से 7 बच्चे, कुछ ऐसी रही लीजेंड की पर्सनल लाइफ...
X
By NPG News

नई दिल्ली I महान फुटबॉलर पेले ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कैंसर से जूझ रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान ही पेले के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने ही पेले को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया था। अब इंस्टाग्राम के जरिए पेले के निधन की जानकारी दी।


मीडिया खबर के खबर दुनिया के महान फुटबॉलर पेले कैंसर से जूझ रहे थे। बीते नवम्बर में उनकेा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। ब्राजील की ओर से खेलने वाले पेले का जन्म 3 अक्टूबर 1940 में हुआ था। पेले के पिता भी फुटबॉलर थे लेकिन पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह आगे न खेल सके। परिवार की मदद के लिए पेले बूट पॉलिश किया करते थे लेकिन फुटबॉल खेलना जारी रखे थे। 17 साल की उम्र में पेले ने ब्राजील की ओर से पहला वर्ल्ड कप खेला। साल 1958 में ब्राजील ने पहला विश्व कप जीता था और उस विश्व कप में पेले ने छह गोल किए थे। 1962 के विश्व कप के दौरान पेले को गंभीर चोटें लगीं। हालांकि, 1970 के विश्व कप में पेले ने ब्राजील टीम का नेतृत्व किया। यह विश्व कप भी ब्राजील ने जीता जोकि उसका तीसरा विश्व कप था। पेले तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।


पेले का फुटबॉल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में 1280 गोल किए थे। पेले ने 92 हैट्रिक लगाए थे। उन्होंने ब्राजील के लिए खेलते हुए 92 मैचों में 77 गोल करके टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। हाल में संपन्न फीफा वर्ल्ड कप में नेमार ने उनके स्कोर की बराबरी की है। पेले ने तीन शादियां की थी। पेले की की रोसमेरी डोस रिस चोल्बी और असिरिया सेक्सास लेमोस से शादियों से पांच बच्चे और बिना शादी के दो बेटियां हैं। बाद में उन्होंने कारोबारी मार्शिया सिबेले ओकी से शादी कर ली थी।

Next Story