LSG vs DC Toss update : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
LSG vs DC Toss update : आईपीएल के इतिहास में अबतक लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली ने अबतक कुल 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

इमेज सोर्स - गूगल
LSG vs DC Toss update : आईपीएल 2026 का पांचवां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
अक्षर पटेल ने जीता टॉस
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 की बात करें तो लखनऊ की तरफ से एडेन मार्करम के साथ मिशेल मार्श ओपनिंग करेंगे। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरेंगे। चौथे नंबर पर आयुष बदोनी बल्लेबाजी करेंगे। पांचवें पर निकोलस पूरन, छठे पर अब्दुल समद, सातवें पर मुकुल चौधरी, 8वें पर मोहसिन खान, 9वें पर मो. शमी, 10वें एनरिक नॉर्किया और 11वें प्रिंस यादव हैं। फिलहाल इन सभी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल के साथ पाथुम निशांका ओपनिंग करेंगे। तीसरे नंबर पर नीतीश राणा, चौथे पर विप्रज निगम, पांचवें पर कप्तान अक्षर पटेल, छठे नंबर पर डेविड मिलर, सातवें पर ट्रिस्टन स्टब्स, 8वें पर लुंगी एनगिडी, 9वें पर कुलदीप यादव, 10वें पर टी. नटराजन और 11वें नंबर पर मुकेश कुमार का नाम शामिल है।
इकाना की पिच रिपोर्ट
गौरतलब है कि इस मैदान पर खूब रन बरसते हैं लिहाजा बॉलर्स को सचेत रहना होगा। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन है। वहीं, केकेआर ने इस मैदान पर सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी कायम किया है। साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स ने 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है। हालांकि, फिरकी गेंदबाज जरूर कुछ प्रभावी होते हैं। यहां टॉस जीतने वाली अधिकांश टीमें रनों का पीछा करना पसंद करती हैं। आईपीएल 2025 में यहां कुल 8 मुकाबले खेले गये थे, जिनमें 5 मैच रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे लिहाजा टॉस जीतने के बाद अधिकतर टीम फील्डिंग करने का ही फैसला लेती है।
LSG vs DC हेड-टू-हेड
आईपीएल के इतिहास में अबतक लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली ने अबतक कुल 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, लखनऊ की टीम ने तीन मर्तबा दिल्ली को हराया है।
