Begin typing your search above and press return to search.

LSG vs DC Match Aaj ki Pitch Report : लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत आज, यहां देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

LSG vs DC Match Aaj ki Pitch Report : आईपीएल के इतिहास में अबतक लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली ने अबतक कुल 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

LSG vs DC Match Aaj ki Pitch Report : लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत आज, यहां देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

LSG vs DC Match Aaj ki Pitch Report : आईपीएल 2026 के आगाज के बाद अबतक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं और आज यानी बुधवार को पांचवां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों ने कमर कस ली है।

LSG vs DC की भिड़ंत आज

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की भरसक कोशिश करेगी तो वहीं अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ को मात देकर शानदार आगाज करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के कप्तानों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा।


LSG vs DC मैच की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आज के मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा जबकि शाम साढ़े 7 बजे मैच की शुरुआत हो जाएगी। गौरतलब है कि इस मैदान पर खूब रन बरसते हैं लिहाजा बॉलर्स को सचेत रहना होगा। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन है। वहीं, केकेआर ने इस मैदान पर सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी कायम किया है। साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स ने 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है। हालांकि, फिरकी गेंदबाज जरूर कुछ प्रभावी होते हैं। यहां टॉस जीतने वाली अधिकांश टीमें रनों का पीछा करना पसंद करती हैं। आईपीएल 2025 में यहां कुल 8 मुकाबले खेले गये थे, जिनमें 5 मैच रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे लिहाजा टॉस जीतने के बाद अधिकतर टीम फील्डिंग करने का ही फैसला लेती है।

LSG vs DC हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में अबतक लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली ने अबतक कुल 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, लखनऊ की टीम ने तीन मर्तबा दिल्ली को हराया है।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपरजायंट्स : मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एनरिक नॉर्ट्जे, मो. शमी, आवेश खान, मयंक यादव और दिग्वेश राठी।

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर-बल्लेबाज), पथुम निशांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी।

Next Story