L. Sivaramakrishnan : BCCI पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, कमेंट्री से संन्यास का कर दिया एलान, बोर्ड पर लगाए गंभीर आरोप
L. Sivaramakrishnan : भारत के पूर्व क्रिकेटर एल. शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई के प्रति नाराजगी जाहिर की है और कमेंट्री पैनल से संन्यास लेने का एलान किया है।

इमेज सोर्स - इंटरनेट
L. Sivaramakrishnan : आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व लेग स्पिनर और कमेंटेटर एल. शिवरामकृष्णन ने क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की कमेंट्री पैनल से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने भारी मन से ये फैसला लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्हें लंबे वक्त से नजरअंदाज किया जा रहा है।
BCCI से नाराज पूर्व क्रिकेटर एल. शिवरामकृष्णन
9 टेस्ट मैच में 26 विकेट लेने वाले 60 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर एल. शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि मैं अब BCCI के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट लिखते हुए इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है और नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि 23 साल तक कमेंट्री करने के बावजूद भी उन्हें कभी कोई तवज्जो नहीं मिली। टॉस और प्रेजेंटेशन जैसे अहम रोल नहीं दिए गये जबकि नये लोग ये काम कर रहे हैं।
टेस्ट करियर में तीन बार 5 विकेट हॉल
गौरतलब है कि 16 वन-डे और 9 टेस्ट मैच खेलने वाले एल. शिवरामकृष्णन साल 1985 में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने वाली टीम इंडिया के हिस्सा थे। उन्होंने अपने करियर में 16 वन-डे मुकाबलों में 15 विकेट और 9 टेस्ट मैच में 26 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तीन बार 5 विकेट हॉल लिया है।
