Krunal Pandya ka khulasa : छोटे भाई हार्दिक पांड्या को बाउंसर फेंक हैरान करने वाले क्रुणाल पांड्या का खुलासा, पूरे विवाद पर जानिए क्या कहा?

इमेज सोर्स - गूगल
Krunal Pandya ne Bouncer per todi chuppi : आईपीएल 2026 में अपनी बाउंसर गेंदों से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने लीक से हटकर और एक स्पिनर के तौर पर इसे अपना हथियार बना लिया है।
क्रुणाल पांड्या ने तोड़ी चुप्पी
रविवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को बाउंसर फेंक अपने छोटे भाई को क्रुणाल पांड्या ने हैरान कर दिया था। इस गेंद पर हार्दिक पांड्या कोई शॉट नहीं खेल पाए और हैरानी भरी नजरों से देखते रह गये। इस गेंद को लेकर अब क्रुणाल पांड्या ने चुप्पी तोड़ी है।
क्रुणाल पांड्या ने रणनीति का किया खुलासा
क्रुणाल पांड्या ने कहा है कि उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से इस विधा को अपनाया है। उन्होंने बैट्समैन को खुलकर खेलने से रोकने के लिए बाउंसर गेंद फेंकना शुरू किया है। क्रुणाल पांड्या की माने तो उन्होंने कभी नई चीजें अपनाने से परहेज नहीं किया है। हालांकि, अब तो इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आ गया है, जिसकी वजह से टीम में ऑलराउंडर्स की कमी दिखने लगी है। मुसीबत में आने पर टीमें अब स्पेशल बैट्समैन को उतारने लगी हैं। टीम में अब 8 बल्लेबाज खेलने लगे हैं।
"अचानक होता है ये फैसला"
क्रुणाल पांड्या ने ये भी खुलासा किया है कि वे पहले से ये तय नहीं करते हैं कि इस ओवर की कौन-सी गेंद बाउंसर होगी। ये फैसला अचानक होता है। उस वक्त वे जो भी फैसला लेते हैं, पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। मैं कोई तय प्लान पर नहीं चलता हूं।
गौरतलब है कि रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में क्रुणाल पांड्या ने MI के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया था। उन्होंने पूरे मैच में 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
Tags
-
Home
-
Menu

