KL Rahul ne toda record : केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली का तोड़ा महारिकॉर्ड, हासिल की बड़ी उपलब्धि

इमेज सोर्स - सोशल मीडिया
KL Rahul ne toda record : आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इतिहास रचते हुए विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल अब बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे अधिक बार इनिंग्स में 4 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं और रन मशीन विराट कोहली को पीछे छोड़ दिए हैं।
केएल राहुल ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड
केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये मैच में शानदार 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में केएल राहुल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रनों की बेमिसाल पारी खेली। इस पारी की बदौलत केएल राहुल ने विराट के रिकॉर्ड को तोड़ा है। केएल राहुल ने 18 बार ओपनर के तौर पर एक पारी में 4 या उससे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, विराट कोहली ने 17 बार ये कारनामा किया है।
तीसरे पर गिल और चौथे पर सहवाग
शुभमन गिल ने ये कारनामा 11 बार किया है और वे इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर हैं जबकि मुल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेन्द्र सहवाग ने कुल 10 बार ये कारनामा कर चौथा स्थान हासिल किया है।
Tags
-
Home
-
Menu
