Begin typing your search above and press return to search.

KKR won toss : पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम में दो बदलाव, देखिए प्लेइंग 11

KKR won toss : अजिंक्य रहाणे के टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हैरानी जतायी है और कहा है कि दो मिस्ट्री स्पिनर के बाहर होने से केकेआर की गेंदबाजी और भी कमजोर हो गई है

KKR won toss : पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम में दो बदलाव, देखिए प्लेइंग 11
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

KKR won toss : आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में केकेआर ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं, वहीं पंजाब किंग्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

केकेआर ने जीता टॉस

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के वक्त बताया कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गये हैं लिहाजा उनकी जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, दूसरे मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन की तबीयत खराब है लिहाजा उनकी जगह रोवमैन पौवेल को मौका दिया गया है।


हालांकि, अजिंक्य रहाणे के टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हैरानी जतायी है और कहा है कि दो मिस्ट्री स्पिनर के बाहर होने से केकेआर की गेंदबाजी और भी कमजोर हो गई है और दूसरी तरफ मैदान पर बादल घेरे हुए हैं और बारिश होने की संभावना है, ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम हमेशा फायदे में रहती है लिहाजा टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना समझ से परे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

केकेआर : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पौवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, विजय कुमार वैशाक, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Next Story