Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2024 Final Highlights: शाहरुख की कोलकाता तीसरी बार आईपीएल चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2024 Final Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराते हुए अपना तीसरा खिताब जीता।

IPL 2024 Final Highlights: शाहरुख की कोलकाता तीसरी बार आईपीएल चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा
X
By Ragib Asim

IPL 2024 Final Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराते हुए अपना तीसरा खिताब जीता। एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीत के लिए मिले 114 रन के छोटे से लक्ष्य को KKR ने 11वें ओवर में हासिल किया। दूसरी तरह SRH की टीम 2016 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने से चूक गई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

KKR ने जीता फाइनल मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH को अभिषेक शर्मा (2), ट्रेविस हेड (0) और राहुल त्रिपाठी (9) के रूप में शुरुआती झटके लग गए। खराब शुरुआत के बाद भी SRH के विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा और पूरी टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई। जवाब में KKR को 11 के स्कोर पर सुनील नरेन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (52*) और रहमानुल्लाह गुरबाज (39) की पारियों की बदौलत KKR ने जीत हासिल की।

KKR ने बनाया पॉवरप्ले ओवर्स में ये रिकॉर्ड

KKR ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और पॉवरप्ले ओवर्स के बाद 72/1 का स्कोर बनाया। यह IPL फाइनल में किसी भी टीम का पॉवरप्ले ओवर्स का सबसे बड़ा स्कोर है।

SRH ने बनाया फाइनल का सबसे कम टीम स्कोर

SRH ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए फाइनल का सबसे कम स्कोर बनाया है। बता दें कि IPL 2013 के फाइनल में CSK की टीम मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 125/9 का स्कोर ही बना सकी थी। इस सूची में तीसरा सबसे कम स्कोर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (128/6 बनाम MI, IPL 2017) के नाम पर है। इसके साथ ही SRH अब IPL के फाइनल में ऑलआउट होने वाली भी पहली टीम बन गई है।

SRH ने बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स

यह SRH के IPL इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे कम स्कोर भी रहा है। SRH का सबसे कम स्कोर 96 रन है, जो उसने IPL 2009 में MI के खिलाफ बनाया था। SRH के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच कमिंस ने सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। यह IPL के फाइनल में पहला ऐसा उदाहरण है, जिसमें किसी टीम के किसी भी खिलाड़ी ने 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छूआ है।

रसले ने चटकाए 3 विकेट

रसेल ने अपने IPL करियर का 13वां और इस सीजन में दूसरा 3 विकेट हॉल लिया। उन्होंने एडेन मार्करम (20) अब्दुल समद (4) और कमिंस (24) को अपना शिकार बनाया। रसेल ने मैच में अपने कोटे के 2.3 ओवर में केवल 19 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की। अपने IPL करियर में उन्होंने 127 पारियों में 23.01 की औसत से 115 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 का रहा है।

KKR ने तीसरी बार जीता खिताब

KKR ने 2012 में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद 2014 में टीम दूसरी बार विजेता बनी थी। दिलचस्प रूप से इन दोनों मौकों पर गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे और इस सीजन में मेंटोर के रूप में टीम के साथ बने हुए थे। KKR से ज्यादा खिताब सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने जीते हैं। ये दोनों टीमें 5-5 बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी हैं।

वेंकटेश अय्यर ने लगाया IPL 2024 में चौथा अर्धशतक

वेंकटेश ने इस सीजन का चौथा और अपने IPL करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। वह 26 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। दिलचस्प रूप से यह प्लेऑफ मैचों में उनका लगातार चौथा अर्धशतक है। वह अब प्लेऑफ मैचों में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना है, जिन्होंने 7 बार 50+ स्कोर बनाए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story