Begin typing your search above and press return to search.

KKR vs SRH Dream11 Prediction IPL 2024 : हैदराबाद-कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11, जानिए मैच का प्रीव्यू , अहम आंकड़े, पिच रिपोर्ट और मौसम

KKR vs SRH Dream11 Prediction IPL 2024 | KKR vs SRH Playing 11 | Kolkata vs Hyderabad Comparison | Pitch Report | Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है।

KKR vs SRH Dream11 Prediction IPL 2024 : हैदराबाद-कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11, जानिए मैच का प्रीव्यू , अहम आंकड़े, पिच रिपोर्ट और मौसम
X
By Ragib Asim

KKR vs SRH Dream11 Prediction IPL 2024 | KKR vs SRH Playing 11 | Kolkata vs Hyderabad Comparison | Pitch Report | Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शनिवार (23 मार्च) को खेला जाएगा। यह KKR का घरेलू मैदान है और उसे यहां घरेलू दर्शकों का लाभ मिलेगा। इसी तरह इस मैदान पर अब तक IPL के 86 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

कैसी रहेगी पिच की स्थिति?

ईडन गार्डन्स में पारंपरिक रूप से काली मिट्‌टी की पिच बनाई हुई है। इस मिट्‌टी की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को समान अवसर देती है।हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाज और बीच में स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलती है। इसी तरह बल्लेबाज निगाह जमने के बाद आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन का है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 148 रन का है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रहमनुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, मिचेल स्टार्क, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन:

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंग्टन सुंदर, पैट कमिंस (कप्तान), शहबा अहमद, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 23 मार्च को कोलकाता में तापमान 25 डिग्री (न्यूनतम) से 33 डिग्री (अधिकतम) के बीच रहने की उम्मीद है। उमस के कारण थोड़ी परेशानी हाे सकती है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

ईडन गार्डन स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े

इस स्टेडियम में अब तक 86 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 35 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 51 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर (235/4, CSK 2023) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

इस स्टेडियम का निर्माण साल 1864 में हुआ था और यहां एक साथ बैठकर 65,000 दर्शक मैच का आनंद ले सकते हैं। इस मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) 1934 में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। यहां पहला वनडे मैच भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 1987 में खेला गया था। यहां पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2011 में खेला गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story