KKR vs PBKS IPL 2026 Aaj ki Pitch Report : केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला आज, जानिए हेड टू हेड और कैसा रहेगा पिच का मिजाज
KKR vs PBKS IPL 2026 Aaj ki Pitch Report : कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 35 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें केकेआर ने 21 मर्तबा जीत हासिल की है। वहीं, पंजाब किंग्स को सिर्फ 13 मैच में जीत नसीब हुई है यानी केकेआर का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।

इमेज सोर्स - गूगल
KKR vs PBKS IPL 2026 Aaj ki Pitch Report : कोलकाता के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड ईडन गार्डेन में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर अपने घरेलू मैदान पर धमाकेदार जीत के साथ अपने विजयी अभियान का आगाज करना चाहेगी। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स लगातार तीसरा मैच जीतने की भरसक कोशिश करेगी। ये मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा और आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस होगा।
KKR vs PBKS आज की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच में रनों का अंबार खड़ा होने की पूरी उम्मीद है क्योंकि ये पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। वहीं, दो फील्डर्स के बीच से गेंद निकलने के बाद उसे रोक पाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि इस ग्राउंड पर आउटफील्ड काफी तेज होता है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिलेगी। हालांकि, बीच के ओवर्स में स्पिनर जरूर मददगार साबित हो सकते हैं।
इस मैदान पर अधिकांशत: हाई स्कोर बनते हैं। पिछले मुकाबले में ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यहां अधिकतर टीमें रनों का पीछा करना पसंद करती हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन पर अबतक आईपीएल में कुल 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 57 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। वहीं, एक मर्तबा 262 रनों का स्कोर का पीछा किया गया है।
हेड-टू-हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 35 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें केकेआर ने 21 मर्तबा जीत हासिल की है। वहीं, पंजाब किंग्स को सिर्फ 13 मैच में जीत नसीब हुई है यानी केकेआर का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।
यहां देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
केकेआर : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन/रोवमैन पावेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा
इंपैक्ट प्लेयर : ब्लेसिंग मुजरबानी
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल बढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह
इंपैक्ट प्लेयर : युजवेन्द्र चहल।
