KKR vs LSG Aaj ki Pitch Report : ईडन गार्डन में KKR और LSG का मुकाबला आज, जानिए पिच का मिजाज, हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग 11

इमेज सोर्स - गूगल
KKR vs LSG Aaj ki Pitch Report : IPL 2026 का 15वां मुकाबला आज शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स और संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। ये मैच शाम साढ़े 7 बजे खेला जाएगा, वहीं टॉस शाम 7 बजे होगा।
आईपीएल 2026 में जीत की राह देख रही केकेआर हर हाल में आज का मैच जीतकर विजयी अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, लखनऊ की टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका में और बेहतर करने की कोशिश करेगी।
KKR vs LSG हेड-टू-हेड
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें 4 बार बाजी लखनऊ की टीम ने मारी है, वहीं केकेआर अबतक 2 मैच ही जीत सकी है। साल 2025 में भी दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें लखनऊ की टीम ने केकेआर को 4 रन से हरा दिया था।
आज की पिच रिपोर्ट
आज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। ईडन गार्डन में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। इस ग्राउंड का आउटफील्ड काफी तेज होता है लिहाजा दो फील्डर के बीच से गेंद निकलने के बाद उसे रोक पाना मुश्किल होता है। यहां की पिच काली मिट्टी से बनाई गई है लिहाजा बल्लेबाजों को रास आती है। स्पिनर्स इस पिच पर किफायती साबित होते हैं। हालांकि, इस ग्राउंड पर बड़े स्कोर खड़े होते हैं।
यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
केकेआर : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरुन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
लखनऊ सुपरजायंट्स : एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मो. शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।
Tags
-
Home
-
Menu
