Begin typing your search above and press return to search.

Vaibhav suryavanshi : 'प्रोफेशनल नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी....नहीं मानते मेरी बात', भारतीय विकेटकीपर का बड़ा खुलासा

Vaibhav suryavanshi : भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी सीनियर प्लेयर्स की बातें नहीं सुनते हैं और अनप्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह बर्ताव करते हैं।

Vaibhav suryavanshi : प्रोफेशनल नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी....नहीं मानते मेरी बात, भारतीय विकेटकीपर का बड़ा खुलासा
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Vaibhav suryavanshi : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एकबार फिर बिहार के वंडरब्वॉय वैभव सूर्यवंशी की चहुंओर चर्चा हो रही है। क्रिकेट पंडित भी उनकी काबिलियत को लेकर हैरान हैं लेकिन इस बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि वे कभी मेरी बात नहीं मानते हैं।

'प्रोफेशनल नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी'

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी सीनियर प्लेयर्स की बातें नहीं सुनते हैं और अनप्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह बर्ताव करते हैं। मना करने के बावजूद उनकी बातों को अनसुना कर देते हैं। वैभव सूर्यवंशी मना करने के बावजूद भी रात में आइसक्रीम खाने चले जाते हैं।


'वैभव के पास है गजब का स्किल'

इसके साथ ही जितेश शर्मा ने कहा कि वे मैदान के अंदर भले ही प्रोफेशनल हों लेकिन बाहर अनप्रोफेशनल हैं। इसके साथ ही जितेश शर्मा ने उनकी तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि वर्ल्ड क्रिकेट में फिलहाल वैभव सूर्यवंशी का दबदबा है। किसी एक क्रिकेटर पर अगर मिलियन डॉलर खर्च करना हुआ तो वे वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। उनके पास गजब के स्किल्स हैं। वे हमेशा छठे गियर में ही बैटिंग करना पसंद करते हैं।

डिविलियर्स ने बताया बेजोड़

वहीं, एबी डिविलियर्स ने वैभव सूर्यवंशी को बेजोड़ बताया और कहा कि वह एक शानदार बल्लेबाज हैं। मैंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उसे बल्लेबाजी करते हुए देखा तो दंग रह गया। उसने पिछले साल जैसा आईपीएल में खेला, वैसा ही अंडर 19 वर्ल्डकप में खेला।

Next Story