Zeeshan clashed with Ishan : SRH के प्रैक्टिस मैच में गरमाया माहौल, ईशान किशन से भिड़े जीशान, OUT कर किया पवेलियन की तरफ इशारा
Zeeshan clashed with Ishan : प्रैक्टिस मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ-साथ ईशान किशन ने भी प्रभावित किया। अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स A की तरफ से खेलते हुए 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली

इमेज सोर्स - गूगल
Zeeshan clashed with Ishan : पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मुकम्मल तैयारी करने में जुटी है। लगातार प्रैक्टिस मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें अनकैप्ड प्लेयर्स के साथ-साथ स्टार क्रिकेटर्स का भी जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि, हैदराबाद के इंट्रा स्क्वॉड मैच में दो खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली।
SRH के प्रैक्टिस मैच में गरमाया माहौल
दरअसल, प्रैक्टिस मैच के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया, जब सनराइजर्स A के स्पिनर जीशान अंसारी ने सनराइजर्स B के ईशान किशन को आउट किया और फिर पवेलियन की तरफ जाने का इशारा किया। इस दौरान माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया।
ईशान किशन से भिड़े जीशान
यह घटना सनराइजर्स B के 8वें ओवर में हुई, जब क्रीज पर टिक चुके ईशान किशन तूफानी पारी खेल रहे थे और जीशान अंसारी के इस ओवर में 20 रन बटोर चुके थे लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वे आउट हो गये, जिसके बाद जीशान अंसारी अपना आपा खो बैठे और ईशान किशन को आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ दिया। उन्होंने ईशान किशन को पवेलियन की तरफ जाने का इशारा किया। फिर दोनों के बीच थोड़ी बात हुई लेकिन ईशान किशन ने इस क्षण को हल्के में लिया और मुस्कुराते हुए पवेलियन लौट गये।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का दिखा जलवा
इस प्रैक्टिस मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ-साथ ईशान किशन ने भी प्रभावित किया। अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स A की तरफ से खेलते हुए 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं, ईशान किशन ने सनराइजर्स B की तरफ से मात्र 24 गेंदों पर 72 रन ठोक डाले।
