Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2025: विराट कोहली की IPL में कितनी है सैलरी, कितना देना होगा टैक्स?

क्या आपको पता है कि विराट कोहली को RCB से कीतनी सैलरी मिलती है, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि विराट कोहली को कीतनी सैलरी मिलती है। साथ ही जानेंगे कि RCB से मिलने वाली सैलरी पर कीतना टैक्स लगेगा।

IPL 2025: विराट कोहली की IPL में कितनी है सैलरी, कितना देना होगा टैक्स?
X
By Chitrsen Sahu

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में अपना जीत का परचम लहराया है। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडीयम में खेले गए फाइनल मैच में RCB ने पंजाब कींग (PBKS) को 6 रनों से हरा दिया। विराट कोहली के लिए IPL का यह सीजन काफी धमाकेदार रहा। क्या आपको पता है कि विराट कोहली को RCB से कीतनी सैलरी मिलती है, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि विराट कोहली को कीतनी सैलरी मिलती है। साथ ही जानेंगे कि RCB से मिलने वाली सैलरी पर कीतना टैक्स लगेगा।

21 करोड़ की रिकॉर्ड सैलरी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली को 21 करोड़ की रिकॉर्ड सैलरी दी है। ये न केवल इस सीजन की सबसे बड़ी रकम है, बल्कि कोहली के करियर की भी सबसे ऊंची IPL सैलरी मानी जा रही है। इतना ही नहीं उनकी सैलरी जितनी बड़ी है, टैक्स का हिस्सा भी उतना ही बड़ा है।

कीतना देना होगा टैक्स

बता दें कि भारत में किसी भी व्यक्ति की सालाना आय अगर 15 लाख से ज्यादा होती है, तो उस पर 30% की दर से इनकम टैक्स लगता है। विराट कोहली की 21 करोड़ की सैलरी पर टैक्स की गणना इस प्रकार होगी-

आयकर (30%)- 6.3 करोड़

सरचार्ज (25%)- 1.575 करोड़

सेस (4%) - 0.315 करोड़

कुल टैक्स देनदारी = 8.19 करोड़

इस तहर विराट कोहली को 21 करोड़ की सैलरी पर 8.19 करोड़ का टेैक्स देना होगा।

विराट को हर साल कितनी मिलती है सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम ने उन्हें साल 2025 में 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया। साल 2008 से 2010 तक विराट कोहली की सैलरी 12 लाख रुपये थी, वहीं साल 2011-13 के बीच उनकी सैलरी बढ़कर 8.8 करोड़ रुपये हो गई। साल 2014 से 2017 के बीच उन्होंने RCB से हर साल 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की। साल 2018 से 2021 के बीच उनकी कमाई 17 करोड़ पहुंच गई, हालांकि 2022 से 2024 के बीच उनकी सैलरी घटकर 15 करोड़ रुपये हो गई थी, लेकिन फिर 2025 में उनकी सैलरी 21 करोड़ रुपये हो गई। RCB ने विराट को कभी रिलीज नहीं किया हर साल टीम ने उनको रिटेन किया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story