Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2025 Prize Money: IPL जीतने पर कितने करोड़ मिलते हैं?

IPL जीतने पर कितने करोड़ मिलते हैं?
X
By Chitrsen Sahu

IPL 2025 Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार 18 साल बाद IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। RCB ने IPL के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। विराट ने 35 गेंद में 43 रनों की धीमी पारी खेली, इसके बावजूद बेंगलुरु ने दमदार गेंदबाजी के दम पर IPL 2025 का खिताब जीता है। हम जानेंगे कि जीत के लिए रकब और बाकी टीमों को कितनी प्राइज मनी मिली है?

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग का न्योता मिला था। RCB ने पहले खेलते हुए 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यहां चौंकाने वाली बात यह रही कि RCB के किसी भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं लगाया, इसके बावजूद टीम 190 के स्कोर तक पहुंच पाई। इसके जवाब में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 184 रन ही बना पाई। जोश हेजलवुड 4 ओवरों में 54 रन देकर महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन बेंगलुरु की बॉलिंग यूनिट ने कहर बरपाया, जिसकी विराट कोहली ने भी तारीफ की।

करोड़ों रुपये की प्राइज मनी

IPL 2025 की चैंपियन बनने के लिए RCB को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। पिछले साल भी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इतनी ही प्राइज मनी मिली थी। एक तरफ RCB को 20 करोड़ रुपये मिले, तो वहीं फाइनल हारने वाली टीम यानी पंजाब किंग्स (PBKS) पर भी पैसे की बारिश हुई है। उपविजेता रहने के लिए पंजाब को 13 करोड़ रुपये का ईनाम मिला है। बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) भी खाली हाथ नहीं लौटेंगे, उन्हें प्लेऑफ में जाने के लिए 7 करोड़ और 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।

अवार्ड के साथ पैसों की हुई बारिश

ऑरेंज कैप: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए

पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) - 15 लाख रुपए

सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) - 10 लाख रुपए + टाटा कर्व

सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए

इमर्जिंग प्लेयर: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए

फैंटेसी किंग: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए

सुपर सिक्स: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 10 लाख रुपए

सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए

कैच ऑफ द सीजन: कामिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) - 10 लाख रुपए

फेयरप्ले अवॉर्ड: चेन्नई सुपर किंग्स - 10 लाख रुपए

पिच और ग्राउंड: डीडीसीए (दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड) - 50 लाख रुपए

RCB और PBKS के फाइनल में पुरस्कार जीतने वालों की लिस्ट

प्लेयर ऑफ द फाइनल: क्रुणाल पंड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 5 लाख रुपए

सुपर स्ट्राइकर: जितेश शर्मा - 1 लाख रुपए

सबसे ज्यादा डॉट बॉल: क्रुणाल पांड्या - 1 लाख रुपए

सबसे ज्यादा चौके: प्रियांश आर्य - 1 लाख रुपए

फैंटेसी किंग: शशांक सिंह - 1 लाख रुपए

सबसे ज्यादा छक्के: शशांक सिंह - 1 लाख रुपए

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story