Begin typing your search above and press return to search.

IPL Auction 2023: आज सजने जा रहा आईपीएल का ऑक्शन बाजार, इस IPL टीम के पास हैं सबसे ज्यादा पैसे...जानिए

Sports News

IPL Auction 2023: आज सजने जा रहा आईपीएल का ऑक्शन बाजार, इस IPL टीम के पास हैं सबसे ज्यादा पैसे...जानिए
X
By NPG News

नई दिल्ली I आज 23 दिसंबर आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की मंडी सजेगी। 2023 के ऑक्शन पूल में इस बार 405 खिलाड़ी हैं। इन 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं। वहीं, 132 विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इनमें से कई प्लेयर्स को मोटी रकम मिलने की उम्मीद है। IPL में खेलकर कई प्लेयर्स ने अपना करियर बनाया है। IPL में खेलकर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही मिलती है। इस नीलामी के लिए दुनिया भर के 991 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसे बाद में 405 तक सीमित कर दिया गया। वैसे इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद ने ऑक्शन से नाम वापस ले लिया है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे यह ऑक्शन शुरू होगा।

दरअसल, इस बार नीलामी में सबसे मोटी रकम लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लेकर उतरेगी, वहीं उनके अलावा पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स चार ऐसी टीमें है जिनके पर्स में 20 करोड़ रुपए से अधिक रकम है। वहीं फाफ डु प्लेसी की रॉयल चैलेंयर्स बैंग्लोर और कोलकाता नाइट राइडर्स दो ऐसे टीमें है जो नीलामी में काफी कंजूस नजर आएगी क्योंकि 10 में से इन्हीं 2 टीमों का पर्स 10 करोड़ रुपए से कम का है। नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया था। 10 फ्रेंचाइजियों ने इस दौरान 163 खिलाड़ियों को रिटेन किया, वहीं 85 खिलाड़ी रिलीज किए। नीलामी में कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 277 विदेशी खिलाड़ी थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक 57 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं साउथ अफ्रीका से 52 खिलाड़ियों ने नाम दिया था। नीलामी में इस बार सबसे ज्यादा पैसा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लुटाते हुए नजर आएगी। इस टीम के पर्स में 42.25 करोड़ रुपये हैं और उन्हें अधिक्तम 13 खिलाड़ी खरीदने हैं।

Next Story