Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2026 ट्रेड अपडेट: मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपरजायंट्स में शामिल, जानें दोनों को कितनी मिलेगी रकम

IPL 2026 ट्रेड अपडेट: IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड किया है। शमी को 10 करोड़ और अर्जुन को 30 लाख रुपये की रकम मिलेगी। दोनों खिलाड़ियों के जुड़ने से एलएसजी की गेंदबाज़ी और मजबूत हुई है।

IPL 2026 ट्रेड अपडेट: मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपरजायंट्स में शामिल, जानें दोनों को कितनी मिलेगी रकम
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीज़न से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने दो बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपरजायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार को सोशल मीडिया के ज़रिए दोनों खिलाड़ियों की ट्रेड डील की पुष्टि की और उनका शानदार स्वागत किया।

शमी सनराइजर्स से और अर्जुन मुंबई इंडियंस से हुए ट्रेड

लखनऊ सुपरजायंट्स ने मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से ट्रेड किया है, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (MI) से हासिल किया गया है। शमी IPL 2025 में SRH के लिए दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। लखनऊ में भी उन्हें 10 करोड़ रुपये की ही रकम मिलेगी। वहीं अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी ने 30 लाख रुपये में ट्रेड किया है ठीक उतनी ही रकम जो उन्हें मुंबई इंडियंस में मिल रही थी।

सोशल मीडिया पर हुआ जोरदार स्वागत

फ्रेंचाइज़ी ने दोनों खिलाड़ियों के जुड़ने की घोषणा मज़ेदार पोस्ट्स के साथ की। मोहम्मद शमी के लिए एलएसजी ने लिखा “तेजी भी, जुनून भी, अब शमी भाई पे एलएसजी का रंग भी।” वहीं अर्जुन तेंदुलकर के लिए टीम ने लिखा नया सफर, नई पहचान, अर्जुन, अब एलएसजी के नाम।

एलएसजी के मालिक डॉ. संजीव गोयनका ने भी सोशल मीडिया पर शमी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा “मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं। सुपरजायंट्स परिवार में आपका स्वागत है, शमी।” यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

अर्जुन तेंदुलकर का IPL सफर

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने पहली बार IPL 2021 नीलामी में खरीदा था। उन्होंने IPL 2023 में डेब्यू किया और कुछ मैचों में अपनी स्विंग गेंदबाज़ी से प्रभावित किया था। हालांकि उन्हें खेलने के ज़्यादा मौके नहीं मिले। अब लखनऊ में अर्जुन को एक नई शुरुआत का मौका मिलेगा, जहां वो अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खुद को और निखार सकते हैं।

शमी के आने से मजबूत हुई LSG की गेंदबाज़ी

मोहम्मद शमी को शामिल करने से लखनऊ की गेंदबाज़ी लाइनअप और भी मज़बूत हो गई है। मार्क वुड और आवेश खान जैसे तेज़ गेंदबाज़ों के साथ अब शमी का अनुभव टीम के लिए बड़ा लाभ साबित हो सकता है। शमी ने पिछले सीज़न में SRH की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 20 से ज़्यादा विकेट लिए थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story