Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2026 Auction: KKR ने कैमरून ग्रीन पर लुटाए 25.20 करोड़, टूटा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, जानें किस टीम ने किसे खरीदा?

IPL Mini Auction Abu Dhabi: IPL 2026 मिनी ऑक्शन में KKR ने कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाई, वेंकटेश अय्यर RCB पहुंचे।

IPL 2026 Auction: KKR ने कैमरून ग्रीन पर लुटाए 25.20 करोड़, टूटा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, जानें किस टीम ने किसे खरीदा?
X
By Ragib Asim

IPL 2026 Auction: IPL 2026 मिनी ऑक्शन में बड़ा इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर Cameron Green IPL Auction के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। Kolkata Knight Riders (KKR) ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही ग्रीन ने अपने ही हमवतन Mitchell Starc IPL Record को तोड़ दिया, जिन्हें KKR ने IPL 2024 में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अबु धाबी में चल रहे इस ऑक्शन में ग्रीन पर लगी बोली ने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया।

कैमरून ग्रीन की डील में क्या है खास

हालांकि KKR ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है लेकिन उन्हें वास्तविक रूप से 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। बाकी 7.20 करोड़ रुपये BCCI Welfare Fund में जमा होंगे। दरअसल, BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये की अपर लिमिट तय कर रखी है, ताकि अत्यधिक बोली से संतुलन न बिगड़े। इसके बावजूद रिकॉर्ड बोली लगना यह दिखाता है कि IPL में ऑलराउंडर्स की डिमांड किस स्तर पर पहुंच चुकी है।

वेंकटेश अय्यर पर भी पैसों की बरसात

इस ऑक्शन में Venkatesh Iyer IPL 2026 की किस्मत भी चमकी। Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा। गौर करने वाली बात यह है कि IPL 2025 के ऑक्शन में KKR ने वेंकटेश अय्यर पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार कीमत कम रही, लेकिन RCB ने उन्हें अहम भारतीय ऑलराउंड विकल्प के तौर पर टीम में जोड़ा है।

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बड़े नाम

IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कई चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड भी रहे। Jake Fraser-McGurk, Devon Conway, Sarfaraz Khan और Prithvi Shaw पर किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने बोली नहीं लगाई। इसके अलावा Jonny Bairstow, KS Bharat, Rahmanullah Gurbaz और Jamie Smith भी खरीदार नहीं जुटा सके।

IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी अब भी Rishabh Pant IPL Record के नाम दर्ज हैं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में Lucknow Super Giants ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो अब तक की सबसे बड़ी बोली है।

IPL 2026 ऑक्शन से पहले टीमों के पर्स की स्थिति

ऑक्शन से पहले KKR के पास सबसे बड़ा पर्स था और उन्होंने उसी का फायदा उठाते हुए कैमरून ग्रीन पर दांव लगाया। वहीं CSK, RCB, DC और LSG जैसी टीमें रणनीतिक खरीद पर फोकस करती नजर आईं, जबकि Mumbai Indians सीमित बजट के साथ ऑक्शन में उतरी।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story