IPL 2026 11 April Match And Timing : IPL में आज डबल हेडर के मुकाबले, जानें कब और किसका होगा मैच, नोट कर लें टाइमिंग

इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 11 April Match And Timing : आईपीएल 2026 में आज दोगुना रोमांच देखने को मिलेगा क्योंकि शनिवार को डबल हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल की चार टीमें आमने-सामने होंगी लिहाजा सभी टीमों के बीच प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी।
PBKS और SRH का पहला मुकाबला
आईपीएल में आज पहला मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये ग्राउंड पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है लिहाजा पंजाबी फैंस का जबरदस्त सपोर्ट श्रेयस अय्यर की टीम को मिलेगा। ये मैच आज दोपहर साढे 3 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 3 बजे होगा।
बड़ी बात ये है कि न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर ग्राउंड सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का भी होम ग्राउंड है लिहाजा यहां की पिच से वे भली-भांति अवगत है। अभिषेक शर्मा के प्रशंसकों को यहां उनसे लंबी और धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी।
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स दूसरा मैच
वहीं, शनिवार को दूसरा मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर चेन्नई के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस मैच में थाला यानी महेन्द्र सिंह धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की टीम में वापसी होगी।
इस मैच को जीतकर चेन्नई अपने विजय अभियान की शुरुआत करना चाहेगी क्योंकि चेन्नई की टीम लगातार तीन मैच अबतक हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। ये मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। वहीं, टॉस शाम 7 बजे होगा।
Tags
-
Home
-
Menu

