Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2025 Playoffs Schedule: IPL 2025 Playoffs का पूरा शेड्यूल जारी, फाइनल में कौन पहुंचेगा? RCB vs PBKS की होगी बड़ी टक्कर!

IPL 2025 Playoffs Schedule: जितेश शर्मा (नाबाद 85) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी और मयंक अग्रवाल (नाबाद 41) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 107 रन की अटूट साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में मंगलवार (27 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 गेंद रहते छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपना दूसरा स्थान पक्का किया।

IPL 2025 Playoffs Schedule: IPL 2025 Playoffs का पूरा शेड्यूल जारी, फाइनल में कौन पहुंचेगा? RCB vs PBKS की होगी बड़ी टक्कर!
X
By Ragib Asim

IPL 2025 Playoffs Schedule: जितेश शर्मा (नाबाद 85) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी और मयंक अग्रवाल (नाबाद 41) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 107 रन की अटूट साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में मंगलवार (27 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 गेंद रहते छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपना दूसरा स्थान पक्का किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने 14 मैचों में 19 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान के साथ क्वालीफायर एक में अपनी जगह पक्की कर ली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना करेगी। जबकि इसके अगले दिन एलीमिनेटर 1 में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा।

शेड्यूल के मुताबिक, प्लेटऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी। इस दिन क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मोहाली के पास स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलीमिनेटर में मुकाबला करेंगी। इसमें हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।

इसके अगले दिन यानि 30 मई को एलीमिनेटर 1 खेला जाएगा। इसमें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भी मुल्लांपुर में होगा। यह मैच जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी। जबकि हारने वाली टीम IPL टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम और एलीमिनेटर में जीतने वाली टीम फाइनल में दूसरे स्थान के लिए क्वालीफायर 2 में मुकाबला करेंगी, जहां क्वालीफायर 1 और 2 के विजेता आमने-सामने होंगे। 1 जून को क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें क्वालीफायर-1 की हारी हुई टीम और एलीमिनेटर की विजेता टीम के बीच मैच होगा।

यह मैच काफी निर्णायक होगा। कौन फाइनल में पहुंचेगा और किसका खिताबी सपना यहीं से टूट जाएगा। 3 जून को अहमदाबाद में ही आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला क्वालीफायर-1 की विजेता और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम के बीच होगा। फाइनल में जगह बनाना ही चारों टीमों का सपना है। अब देखना होगा कि कौन सी टीम खिताब पर कब्जा करने में सफल हो पाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story